Raipur News In Hindi : Bhilai Coronavirus Outbreak Live | Corona Virus Cases in Chhattisgarh Raipur Bhilai Bilaspur Korba (COVID-19) Cases Death Toll Latest News and Updates | एम्स से तीन और लोगों को मिली छुट्‌टी; रायपुर में आज सिर्फ दूध, दवा और पेट्रोल, प्रदेश में पूरे दिन खुलेंगी सरकारी राशन दुकानें

  • कोरोनावायरस के संक्रमण और दुकानों पर लगती भीड़ के चलते सरकार ने जारी किए आदेश
  • रायपुर में दोपहर एक बजे के बाद निकलने पर दर्ज हो सकती है एफआईआर, पुलिस सख्त 

दैनिक भास्कर

Apr 05, 2020, 10:31 AM IST

रायपुर. कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन का तमाम कोशिशों के बावजूद लोग पालन नहीं कर रहे हैं। सड़क और बाजारों में निकलती भीड़ बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। पकड़े जाने पर लोग कई तरह के बहाने भी बना रहे हैं। इसे देखते हुए अब पुलिस ने सख्त रूख अपना लिया है। राजधानी रायपुर में रविवार से 48 घंटे के दौरान कर्फ्यू से हालात कर दिए गए हैं। वहीं राज्य सरकार ने पूरे दिन सरकारी राशन की दुकानें खोलने के आदेश दे दिए हैं। वहीं इन सबके बीच रविवार सुबह एक अच्छी खबर भी आई है। एम्स में कोरोना पॉजिटिव तीन और लोगों को छुट्टी दे दी गई है। तीनों ही रायपुर के रहने वाले हैं। 

रायपुर के तीन और मरीज ठीक होकर लौटे घर

प्रदेश के लिए रविवार सुबह एक सुखद खबर सामने आई है। एम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव तीन और लोगाें को छुट्‌टी दे दी गई है। तीनों रायपुर के ही डीडीनगर, बैरनबाजार और देवेंद्रनगर के हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव 3 लोगों का ही इलाज जारी है। 

प्रदेश में अब तक 10 मामले सामने आए, 7 ठीक होकर घर लौटे
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के अब तक 10 मामले सामने आ चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से 7 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण की इस लड़ाई में रायपुर के रामनगर में रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग, पहली पॉजिटिव युवती के बाद अब तीन और लोग घर लौटे हैं। अब रायपुर का कोई व्यक्ति पॉजिटिव नहीं है। वहीं सऊदी अरब से लौटे भिलाई के युवक और बिलासपुर की महिला को भी अस्पताल से छुट्‌टी मिल चुकी है। 

सबसे पहले रायपुर में 19 मार्च को सामने आया था पहला मामला

  • 19 मार्च : रायपुर की समता कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली। वह लंदन से लौटी थी। 
  • 25 मार्च : 2 मामले सामने आए। पहला राजनांदगांव में और दूसरा रायपुर में ही। राजनांदगांव के भरकापारा निवासी 30 वर्षीय युवक थाईलैंड से घूमकर लौटा था। वहीं, रायपुर के सुभाष स्टेडियम इलाके की रहने 30 वर्षीया युवती लंदन से लौटी थी। जानकारी छिपाने पर युवती पर एफआईआर दर्ज की गई।
  • 26 मार्च : 3 नए केस बिलासपुर, रायपुर और भिलाई में सामने आ गए। बिलासपुर के रामालाइफ में 64 वर्षीया महिला का सैंपल पॉजिटिव आया। महिला दुबई से लौटी थी और अपनी जानकारी छिपाई। वहीं, भिलाई जोन सेक्टर 2 के खुर्सीपारा का रहने वाला युवक भी दुबई से लौटा। उसमें भी पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि रायपुर के रामनगर में 60 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव मिले। उनकी राज्य या विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है। 
  • 28 मार्च : रायपुर के ही देवेंद्र नगर में 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। वह भी यूके से ही लौटा था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
  • 30 मार्च : कोरबा में भी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया। यह युवक भी यूके से लौटा था। 
  • 31 मार्च : रायपुर के ही रोहणीपुर में एक युवती पॉजिटिव मिली। उसकी भी ट्रेवेल हिस्ट्री लंदन की है
  • 04 अप्रैल : कोरबा में तब्लीगी जमात से आए हुए 16 वर्षीया एक किशोर पॉजिटिव मिला।

एक दुकान दो से तीन स्थानों पर देगी राशन, बाहर रखना होगा सैनिटाइजर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राशन दुकानों में लोगों की भीड़ देखते हुए राशन सामान पूरे दिन देने के आदेश दिए हैं। इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिख दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि दुकानों को पूरे महीने खुला रखा जाए। राशन लेने आने वालों के लिए सारी जानकारी दुकान के बाहर ही चस्पा हो। इसमें दुकान खुलने, बंद होने का समय, दर, पात्रता, खाद्यान्न के प्रकार की जानकारी दी जाए। दुकानों के अंदर और बाहर 2 से 3 स्थानों पर राशन का वितरण हो। 

लोगों के बीच एक मीटर की दूरी रखें। इसके लिए जमीन में गोल या चौकोर निशान बनाए जाएं। चेहरे को ढकने के लिए सामान्य सर्जिकल मास्क-रुमाल का उपयोग, ईपीओएस डिवाइस (टैबलेट) पर प्रत्येक बाॅयोमेट्रिक सत्यापन के पहले साबुन व पानी से हाथ धोने की सलाह दें। इसके लिए एल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का भी उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सैनिटाइजर और मास्क सभी दुकानों में उपलब्ध कराने को कहा है। 

दोपहर से सड़क पर घूमते मिले तो होगी गिरफ्तारी

लॉकडाउन के दौरान रायपुर में सड़क पर घूमते मिले युवकों को पुलिस ने दंड बैठक कराकर अन्य तरह की सजा दी।

रायपुर पुलिस ने दोपहर एक बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके लिए शनिवार देर शाम से ही पुलिस फोर्स सब जगह तैनात कर दी गई है। पुलिस ने सभी जगह फ्लैगमार्च किया। जो नहीं मान रहे थे, उनको अलग-अलग तरह से सजा भी दी। शहर में कर्फ्यू जैसे हालात कर दिए गए हैं। यह फिलहाल 48 घंटों तक लागू रहेगा। इस दौरान कोई सड़क पर घूमता हुआ मिला ताे उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने की मुख्यमंत्री की तारीफ
बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ की है। कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच मुख्यमंत्री के कार्याें को देखते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा है कि वे कमजोर तबके और हाशिए पर रहने वाले लोगों की चिंता बेहतर तरीके से कर रहे हैं। इसको लेकर वे काफी सक्रिय हो गए हैं। दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत से ऐसे कदम उठाए हैं, जो इसके लिए काफी कारगर साबित हुए हैं। 

प्रदेश में 70456 लोग होम क्वारैंटाइन में, कई लोग घर के बाहर लगे पोस्टर हटा रहे
स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह ने होम क्वारैंटाइन में रखे गए लोगों से नियम का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 28 दिनों में अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय यात्रा से छत्तीसगढ़ आए लोगों को होम क्वारैंटाइन में रखे जाने का आदेश दिया गया है। ऐसे प्रदेश में 70456 लोग हैं। इनके घरों के बाहर पोस्टर भी लगाए गए हैं, लेकिन कई लोग उसे हटा दे रहे हैं। इस पर सख्ती से ध्यान देने की जरूरत है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here