Raipur News In Hindi : Coronavirus Chhattisgarh Raipur Update: AIIMS Doctor Consultation at Home Service Over (COVID-19) Cases Spike In State | रायपुर एम्स देगा टेली मेडिसिन सेवा, अब घर बैठे ले सकते हैं डॉक्टर से सलाह

  • दो शिफ्ट में मिलेगी डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा, जारी किए गए नंबर
  • वीडियो, वॉयस कॉल और चैटिंग के जरिए ले सकेंगे विशेषज्ञों की सुविधा

दैनिक भास्कर

Apr 04, 2020, 04:30 PM IST

रायपुर. कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन किया गया है। वहीं 10 दिन में इसके खत्म होने के बाद भी सरकार लोगों से दिवाली तक सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए कह रही है। ऐसे में रायपुर एम्स के डॉक्टरों ने मरीजों को सुविधा देने के लिए पहल की है। अब मरीजों को अस्पताल तक आने की जरूरत नहीं है। वह चाहें तो डॉक्टरों से फोन पर ही सलाह ले सकते हैं। इसके लिए एम्स प्रशासन ने नंबर भी जारी किए हैं। 

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए लोग वीडियो कॉल, वाॅयस कॉल या चैटिंग कर अपनी परेशानी का हल डॉक्टर से पूछ सकते हैं। एम्स के पुराने मरीज जिनका इलाज चल रहा है और जे गंभीर रोगी हैं, वह भी विशेषज्ञों की सलाह ले सकेंगे। टेली मेडिसिन ओपीडी सेवाएं सोमवार से शनिवार के बीच उपलब्ध रहेंगी। वहीं कोरोनावायरस हेल्पलाइन के लिए सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 तक 7647079642, 7647079643 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। 

पहली शिफ्ट -सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक

विभाग नंबर
जनरल मेडिसिन 7647079632
जनरल सर्जरी 7647079633
गायनकोलॉजी 7647079634
ईएनटी 7647079635
दंत रोग 7647079636

दूसरी शिफ्ट- सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक

विभाग नंबर
बाल रोग 7647079637
नेत्र रोग 7647079639
हड्डी रोग 7647079640
त्वचा रोग 7647079641

मनोचिकित्सा का समय- सुबह 09.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक – नंबर- 9981992903


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here