Raipur News In Hindi : Coronavirus Raipur Updates: Fake Hand Sanitizer Busted In Chhattisgarh, Police Recoverd 1400 Liters Chemical | नकली सेनेटाइजर बनाने का भंडाफोड़, 17 ड्रम में 1400 लीटर केमिकल बरामद

  • राजधानी के दलदल सिवनी क्षेत्र स्थित गोदाम में ड्रग विभाग की टीम ने मारा छापा

  • कुछ दिन पहले भी बिना रायपुर में लाइसेंस सेनेटाइजर बनाने का पकड़ा गया था प्लांट 

दैनिक भास्कर

Apr 03, 2020, 05:18 PM IST

रायपुर.  कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सेनेटाइजर अब कुछ लोगों के लिए कालाबाजारी और धंधा बनता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बार फिर नकली सेनेटाइजर बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। ड्रग विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर 1400 लीटर केमिकल बरामद किया है। इसका इस्तेमाल नकली सेनेटाइजर बनाने में किया जाना था। 

जानकारी के मुताबिक, ड्रग विभाग ने सूचना मिलने के बाद दलदल सिवनी स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। वहां से टीम को 17 ड्रम से हैड्रोब्रोमिक केमिकल बरामद किया। बताया जा रहा है कि यह गोदाम मयूर सचदेव का है। मयूर ने बताय कि नीलेश गुप्ता ने इस केमिकल को गोदाम में रखवाया था। इसका इस्तेमाल नकली सेनेटाइजर बनाने में होना था। 

कुछ दिन पहले भी बिना लाइसेंस सेनेटाइजर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी
इससे पहले भी शहर के दलदल सिवनी इलाके के एक प्लांट में ड्रग डिपार्टमेंट के अफसरों ने छापा मारा था। यहां बिना लाइसेंस लिए ही सेनेटाइजर बनाने का काम चल रहा था। अधिकारियों ने इंडो जर्मन बायो साइंस नाम की इस संस्था के खिलाफ कार्रवाई की थी। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here