Raipur News In Hindi : President praised Chhattisgarh for prevention of corona virus, Vice President said very good | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ की तारीफ की, उपराष्ट्रपति ने कहा वेरी गुड

  • राष्ट्रपति ने शुक्रवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके दूसरी बार राज्यपालों की बैठक ली
  • राज्यपाल उइके ने उन्हें बताया कि कहा कि छत्तीसगढ़ में 9 कोरोना पाजीटिव पाए गए थे

दैनिक भास्कर

Apr 04, 2020, 07:00 AM IST

रायपुर. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों व रणनीति की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जमकर तारीफ की है। यही नहीं इसे लेकर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि वेरी गुड। मालूम हो कि राष्ट्रपति ने शुक्रवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके दूसरी बार राज्यपालों की बैठक ली। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति नायडु भी उपस्थित थे। राज्यपाल उइके ने उन्हें बताया कि कहा कि छत्तीसगढ़ में 9 कोरोना पाजीटिव पाए गए थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वेरी गुड

इसमें से 3 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अन्य मरीजों की हालात में भी सुधार हो रहा है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1232 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 921 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की गाइड-लाइनों का राज्य में पालन, प्रयासों व योजनाओं की भी जानकारी दी। इस संबंध में एम्स के निदेशक से बात की और वहां पर भर्ती कोरोना से प्रभावित प्रत्येक मरीज की जानकारी ली। मैंने एम्स के डॉक्टर व स्टाफ को इस सेवा के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके लिए राष्ट्रपति ने सराहना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वेरी गुड।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुजुर्गों के बीच गुजारी शाम, जाना स्वास्थ्य और मिल रही सुविधाएं
सीएम बघेल शुक्रवार की शाम माना स्थित शासकीय वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच गुजारी। मुख्यमंत्री ने उनके सुख-दुख, खान-पान, निवास, दिनचर्या के बारे में चर्चा की और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथों को साफ करते रहने की समझाइश दी।

रेडक्रास के 944 वालंटियर्स मोर्चे पर
राज्यपाल ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्य और फसल कटाई, उसके रखरखाव और खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी भी ली। रेडक्रास के प्रदेश में लगभग 5000 वाॅलेंटियर्स की लिस्ट बनी है। इनमें से प्रदेश में 944 वालेंटियर्स कार्य कर रहे हैं। इन्होंने अब तक 17 हजार लोगों को मदद की है। सोसायटी द्वारा जरूरतमंद और क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों को मुफ्त भोजन दिया जा रहा है। क्वारेंटाइन में चिन्हित घरों की निगरानी भी उनके द्वारा की जा रही है। रेडक्रास ने 25 लाख रुपए रिलीफ फंड जारी किया है। इसे छोटे और पिछड़े जिलों में आवश्यकतानुसार खर्च किया जाएगा।

10 हजार लोग, फसल कटाई में सोशल डिस्टेंसिंग
उइके ने बताया कि फसल कटाई के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है। इस स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कहा गया है। सब्जियां बाजार तक और जनता के मध्य सुरक्षित तरीके से पहुंचे इसकी पुख्ता व्यवस्था की गई है। राज्य के लगभग 12 हजार से अधिक श्रमिक देश के 21 राज्यों में फंसे हुए हैं। संबंधित राज्यों से समन्वय बनाकर उनके लिए भोजन तथा रहने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में इस समय 355 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें 10 हजार प्रवासी हितग्राही रूके हुए हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here