राजस्थान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, IGNP के खालों के पुनर्निर्माण के लिए 790 करोड़ मंजूर

बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) के प्रथम चरण से जुड़े किसानों के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ी घोषणा की है। बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में करीब 60 साल पुराने और क्षतिग्रस्त कच्चे खालों के पुनर्निर्माण के लिए 790 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।जल संसाधन विभाग (उत्तर) के मुख्य अभियंता के अनुसार खालों के जीर्णोद्धार के लिए 7 पैकेज तैयार कर 7 कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के पूरा होने से नहर के टेल-एंड यानी अंतिम छोर तक किसानों को सिंचाई का पर्याप्त पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी।परियोजना से खालों में होने वाले पानी के रिसाव और वाटर लॉस को कम करने का दावा किया गया है। विभाग के अनुसार इससे करीब 1 लाख 51 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सीधे लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here