Rajasthan Political crisis: Congress to issue notice to MLAs those who skipped Party meet – राजस्थान का सियासी संकट : बैठक में शामिल नहीं होने वाले विधायकों को कांग्रेस जारी करेगी नोटिस- सूत्र

राजस्थान का सियासी संकट : बैठक में शामिल नहीं होने वाले विधायकों को कांग्रेस जारी करेगी नोटिस- सूत्र

कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विधायक दल की दूसरी बैठक

जयपुर:

राजस्थान में सियासी संकट के बीच मंगलवार को कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विधायक दल की दूसरी बैठक में भी सचिन पायलट (Sachin Pilot) नहीं पहुंचे. ऐसे में कांग्रेस (Congress) ने बैठक में शामिल नहीं होने वाले विधायकों को नोटिस जारी की है. जाहिर है कि बगावत पर उतरे सचिन पायलट अब कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों से भी दूरी बना ली है. सोमवार को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने विधायक दल की बैठक (CLP) बुलाई थी, लेकिन वो इस मीटिंग में भी शामिल नहीं हुए थे.

यह भी पढ़ें

मालूम हो कि इसके बाद कांग्रेस की तरफ से सोमवार की रात बोला गया था कि सचिन पायलट आएं और बातचीत करके ये मसला सुलझाया जाए, लेकिन मंगलवार को भी पार्टी की बैठक में शामिल न होकर पायलट ने संदेश दे दिया है कि वो इस बार आर या पार की लड़ाई के मूड में हैं. 

राजस्थान कांग्रेस में चल रहे संकट को देखते हुए सोमवार को रणदीप सुरजेवाला जयपुर पहुंचे हुए थे, उन्होंने यहां पर कहा कि पायलट आकर बातचीत करके मामला सुलझाए. पार्टी को उम्मीद थी की वो दूसरी मीटिंग में आएंगे, लेकिन पायलट ने इस मीटिंग से भी दूरी बना ली है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि पायलट बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं. हालांकि, सोमवार को सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि पायलट ने कहा है कि वो बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. 

सोमवार की रात पायलट के खेमे की ओर से एक वीडियो रिलीज़ किया गया था, जिसमें 15-16 विधायक एक जगह पर बैठे दिखाई दे रहे थे. इसके पहले दिन में अशोक गहलोत के आवास में बुलाई गई विधायक दल की बैठक में तकरीबन 100 विधायक पहुंचे थे. गहलोत ने कहा है कि उनके पास लगभग 106 विधायकों का समर्थन है. लेकिन पायलट के करीबी सूत्रों का कहना है कि गहलोत के पास इतने नंबर नहीं हैं, जितने का वो दावा कर रहे हैं. पायलट का दावा था कि उनके पास 30 विधायकों का समर्थन है, लेकिन वीडियो के हिसाब से उनके खेमे में अभी लगभग 16 विधायक हैं.

Video: खबरों की खबर: किस करवट बैठेगा राजस्थान का ऊंट?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here