राजेंद्र शुक्ल, संजय पाठक, बिसेन आउट, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र और यशोधरा बनेगी मंत्री

शिवराज कैबिनेट में पूर्व कांग्रेसियों का होगा दबदबा, 10 पूर्व विधायक बनेंगे मंत्री


बीजेपी के अनुभवी पूर्व मंत्रियों पर नए विधायकों को तरजीह

शपथ ग्रहण समारोह से पहले तक जुड़ेंगे कुछ और नाम

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट का पहला विस्तार अब कुछ घण्टों बाद गुरुवार 11 बजे होने वाला है। इसमें सिंधिया कैंप और पूर्व कांग्रेसी विधायक तो सभी मंत्री बन रहे हैं, लेकिन बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं का नाम कट गया है।

प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेश नेतृत्व के साथ देर रात तक बैठ कर बीजेपी से 14 नाम तय किए। ये कमलनाथ सरकार गिरा कर भाजपा में आए 12 पूर्व विधायको के साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। सुबह तक बीजेपी से एक-दो और नए नाम जुड़ सकते हैं।

बीजेपी से ये बनेंगे मंत्री

गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, विश्वास सारंग, अरविंद सिंह भदौरिया, भारत सिंह कुशवाहा, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, इंदर सिंह परमार, मोहन यादव, उषा ठाकुर, गिरीश गौतम। इनके अलावा विजय शाह और प्रेम सिंह पटेल में से एक को मौका मिलेगा।

पूर्व कांग्रेसी जो बनेंगे मंत्री

इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजवर्धन दत्तीगांव, बिसाहूलाल सिंह, रणवीर सिंह जाटव, हरदीप सिंह डंग, एंदल सिंह कंसाना, ओपीएस भदौरिया।

विधानसभा अध्यक्ष न बने तो देवड़ा भी लिस्ट में

विधानसभा अध्यक्ष बनने से गोपाल भार्गव के इंकार के बाद मंत्री पद की लिस्ट में जगदीश देवड़ा का नाम संशय में आ गया है। प्रोटेम स्पीकर देवड़ा को शिवराज और आरएसएस मंत्री बनाना चाहते हैं। उनके मंत्री बनने पर विधानसभा अध्यक्ष पद फिर सीतासरन शर्मा को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here