राजेंद्र शुक्ला संभालेंगे जनसंपर्क, बिसेन को मिला नर्मदा घाटी मंत्रालय

Rajendra Shukla New Public Relation Minister

भोपाल। मध्य प्रदेष में हाल ही में किये गए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बनाए गए मंत्री और राज्यमंत्री को विभाग आवंटित कर दिया गया है। गौरीशंकर बिसेन (Gaurishankar Bisen) को नर्मदा घाटी विकास मंत्री बनाया गया है। वहीं, मंत्री राजेन्द्र शुक्ल (Rajenra Shukla) को जनसम्पर्क और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। आपको बता दें कि ये दोनों विभाग मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान (Shivaj Singh Chauhan) के पास थे। राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) और वन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। विभाग के बटवारा के बाद मंत्रियों को बधाई मिलने का दौर शुरू हो गया है। योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev ) ने फोन पर मंत्री राजेंद्र शुक्ल को मंत्री बनाये जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here