उज्जैन पहुंचे राकेश बेदी बोले— असली ‘धुरंधर’ रणबीर सिंह, मैं सिर्फ विजन पर चला

‘उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म और टेलीविजन अभिनेता राकेश बेदी, जिन्होंने हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘जमील जमाली’ के दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीता है, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी फिल्मी यात्रा, शिक्षा और करियर के चुनाव जैसे कई गंभीर और दिलचस्प पहलुओं पर खुलकर बात की।

फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने नकारात्मक शेड वाले किरदार ‘जमील जमाली’ के बारे में बात करते हुए राकेश बेदी ने कहा कि यह निर्देशक की सोच थी कि मैं इस भूमिका को निभा सकता हूँ। उन्होंने फिल्म के हीरो रणबीर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि असली ‘धुरंधर’ तो वही हैं। बेदी ने अपनी शिक्षा को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने कभी आईआईटी की प्रवेश परीक्षा दी थी।

मजाकिया अंदाज में उन्होंने साझा किया, “परीक्षा में 39 सवाल थे, जिनमें से मुझे केवल 7 आते थे। उस दिन मुझे अहसास हो गया कि मैं इस काम के लिए नहीं बना हूँ।” उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि जिस काम में आपकी रुचि हो, वही करें। उन्होंने कहा कि आज से 40 साल पहले विकल्प सीमित थे, लेकिन अब दुनिया खुली है। चाहे खेल हो, अभिनय हो या कोई तकनीकी काम, हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here