रामभद्राचार्य ने सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर कसा तंज, कहा- हिंसक व दुष्ट शासक था औरंगजेब।

चित्रकूट में तुलसीपीठ पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी ने महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि औरंगजेब हिंसक व दुष्ट शासक था, उसने हजारों निर्दोष लोगों की हत्या की है। हजारों जनेऊ उतराए और हजारों ब्राह्मणों के गले काटे। पता नहीं यह बात लोगों क्यों नहीं समझ आ रही है।

बुधवार की शाम को तुलसीपीठ परिसर में जगदगुरु ने कहा कि औरंगजेब हमारा आदर्श नहीं है, हमारे आदर्श तो शिवाजी और महाराणा प्रताप हैं। हमारे आदर्श भगवान राम और कृष्ण हैं। महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि औरंगजेब कब से हमारे आदर्श हो गए।

औरंगजेब ने कहीं मंदिर नहीं बनवाया। बाला जी मंदिर में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था तो वह भाग गया था। साधु संतों ने औरंगजेब के कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाने की जो मांग की है वह सही है।

बाईट- जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here