real weight loss story: Real Weight Loss Story : अरशद वारसी ने लॉकडाउन में किया ये 3 काम और घटाया 6 Kg वजन – arshad warsi loses his 6 kilogram weight by these 3 things during the lockdown know the secret behind real weight loss story

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Real Weight Loss Story : अरशद वारसी ने लॉकडाउन में किया ये 3 काम और घटाया 6 Kg वजनबॉलीवुड फिल्म ‘मुन्ना भाई’ के के किरदार सर्किट यानी अरशद वारसी एक जाना-पहचाना नाम हैं। अरशद ने बॉलीवुड की कई सारी हिट कॉमेडी फिल्मों में बेहतरीन रोल निभाया है, जिसे लोग आज भी देखकर हंसी के ठहाके लगाते हैं। हालांकि, इन दिनों अरशद किसी फिल्म नहीं बल्कि अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए एक्टर अरशद वारसी ने अपना करीब 6 किलोग्राम तक का वजन कम कर फैटी लोगों के लिए नई मिसाल पेश की है। एक्टर वह आने वाले समय में भी 4 किलोग्राम का वजन कम करने वाले हैं। ऐसे में, जो लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो वह इस एक्टर की बेहद आसान वेट लॉस टिप्स को फॉलो करके अपना वजन घटा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे अरशद वारसी ने अपना वजन घटाया है…

​एक महीने तक स्ट्रिक्ट डायट

वजन घटाने के लिए अरशद वारसी न एक महीने तक बहुत स्ट्रिक्ट डायट को फॉलो किया था। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए दी। इस दौरान उन्होंने अपने खाने-पीने की आदतों पर बहुत कंट्रोल किया और ऐसे फूड्स को भी नहीं खाया, जिनसे वजन घटाने में दिक्कत हो सकती थी। उन्होंने लो कार्ब डायट को फॉलो किया, जिसमें मसाले, पानी, काली कॉफी, प्लेन टी, तोरी, रेड पेपर्स आदि को शामिल किया जा सकता है। इसलिए केवल एक महीने में ही उन्होंने 6 किलो वजन घटा लिया।

इंटरमिटेंट डायट

वजन घटाने के लिए कई लोगों के द्वारा डायट के इस पैटर्न को फॉलो किया जाता है। इंटरमिटेंट डायट, खाने का एक पैटर्न है जो खाना खाने के समय के बीच में दो गैप रखता है। इसमें आपको इस बात का ध्यान नही देना पड़ता है कि आपको कौन से खाद्य पदार्थ नहीं खाने चाहिए बल्कि आप इसमें लंबे समय के बाद खाते हैं। इससे वजन को घटाने में बहुत आसानी मिलती है। यही वजह है कि अरशद वारसी ने इस डायट पैटर्न फॉलो करना बेहतरीन समझा।

​कार्डियो एक्सर्साइज

कार्डियो एक एक्सर्साइज है जिसे करने के लिए एक नियमित पैटर्न को फॉलो करना पड़ता है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम जाएं बल्कि आप इसे घर पर ही कर सकते हैं। अरसद वारसी ने पूरे एक महीने तक कार्डियो एक्सर्साइज की। इस दौरान उन्होंने रनिंग के लिए ट्रेडमील का भी सहारा लिया। स्केटर्स, जम्पिंग जैक, , जंप लंगेस, हाई क्नी, स्क्वैट पंचेस, बर्पीस जैसे कार्डियो एक्सर्साइज के जरिए आप भी वजन घटा सकते हैं।

​और घट गया 6 Kg वजन

अरशद वारसी ने स्ट्रिक्ट डायट को, इंटरमिटेंट, एंड वेट ट्रेनिंग को ठीक तरीके से फॉलो करते हुए केवल 1 महीने में ही 6 किलोग्राम का वजन बड़ी आसानी से कम कर लिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की भी जानकारी है कि वह अभी और 4 किलोग्राम तक वजन कम करने वाले हैं। फिलहाल सर्किट का यह रियल वेट लॉस टिप्स आपके काफी काम आ सकता है और लॉकडाउन में अभी अपने वजन को घटा सकते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here