छतरपुर पहुंचीं रेखा यादव, बड़े काफिले पर बोलीं- मोदी जी का संदेश जनता तक पहुंचाना जरूरी

मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव के छतरपुर आगमन पर भव्य स्वागत और बड़े काफिले को लेकर उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करता है तो लोगों में खुशी स्वाभाविक होती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोई बच्चा अच्छे नंबरों से पास होता है या अच्छी नौकरी पाता है तो पूरे परिवार को गर्व होता है, उसी तरह क्षेत्र की खुशी उनके स्वागत में दिखाई दे रही है।काफिले को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने का आवाहन किया है और वे स्वयं भी इलेक्ट्रिक वाहन से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ईंधन बचत और राष्ट्रहित में दिए गए संदेशों का पालन करना जरूरी है।वहीं केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित महिलाओं के चिता आंदोलन पर उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं उनके पास आएंगी तो उनकी बात जरूर सुनी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here