मैहर माता मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों को हटा दें, मंत्री ने सतना कलेक्टर को लिखा पत्र

सतना। मध्य प्रदेश की धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की मंत्री उषा ठाकुर के एक पत्र ने प्रशासन को मुश्किल मंे डाल दिया है। मंत्री ने मैहर माता मंदिर समिति से मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा का कहना है कि इसमे मेरा कोई लेना देना नहीं है। मंत्री उषा ठाकुर का पत्र प्राप्त हुआ है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि विश्व-हिंदू परिषद ने संस्कृति मंत्री के सामने अपनी मांगें रखी थीं, जिस पर विभाग ने कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया है। मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि मैहर नगरी में मांस-मदिरा की ब्रिकी बंद कराई जाए और 3 दिन में प्रतिवेदन भेजें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here