रीवा पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही 63 लाख रुपए की नशीली दवाओं सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नशे के विरुद्ध पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है यहां पुलिस ने तकरीबन 63 लाख रुपए कीमत की नशे की दवाइयां पकड़ी है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस ओमप्रकाश द्वारा दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम बदराव से सनत कुमार गौतम नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था जिसके कब्जे से नशीली कफ सिरप सहित नशे की गोलियां पकड़ी गई थी। पूछताछ के दौरान सनत कुमार मिश्रा ने यह नशे का सामान रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेंन टोला निवासी मनोज गुप्ता से लाना बताया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर एक टीम बनाई जिसके बाद टीम ने पुलिस बल के साथ पांडेन टोला निवासी मनोज गुप्ता के घर में दविश दी जहां पुलिस घर के अंदर घुसी तो दवाओं का स्टॉक देखकर उसके होश उड़ गए। यहां तकरीबन 70 से 80 कार्टून में करीब 63 लाख रुपए कीमत की नशे की गोलियां जप्त की गई है साथ ही नशीली कफ सिरप भी पाई गई है। पुलिस ने मामले में 63 लाख रुपए कीमती नशे की गोलियां जप्त कर आरोपी मनोज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है जिसके विरुद्ध सिटी कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि मनोज गुप्ता यह पूरा कारोबार मेडिकल एजेंसी की आड़ में संचालित करता था, इसके द्वारा अंबालिका मेडिकल एजेंसी के नाम से दुकान संचालित की जाती थी, पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here