Ridhi Dogra And Rakesh Bapats Seen Party Again After The News Of Their Alleged Divorce | अलग होने के बाद एक बार फिर दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए रिद्धि डोगरा और राकेश बापट

अलग होने के बाद एक बार फिर दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए रिद्धि डोगरा और राकेश बापट



टीवी के सबसे खूबसूरत कपल में से एक रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के अलगाव की खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. खबर के मुताबिक शादी के 7 साल बाद रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के रिश्ते में खटास आ चुकी हैं. ये दोनों में अब एक साथ नहीं रहना चाहते. यहां तक बताया जा रहा है कि रिद्धि राकेश से अलग रहती हैं. मामला इस कदर बिगड़ चुका है कि ये दोनों तलाक लेने तक की सोच रहे हैं. वहीं रिद्धि ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि, ‘हां हम अलग रह रहे हैं। ये फैसला हमने मिलकर लिया है और हम एक दूसरे के परिवार का सम्मान और ख्याल रखते हैं. हम दोनों अच्छे दोस्त है. लेकिन हमारी दोस्ती नहीं टूटेगी. आप सभी के प्यार के लिए तहेदिल से शुक्रिया.’ वहीं राकेश ने भी टीओआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि, ‘हां मैंने और रिद्धी ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है. हमारे अलग होने की कोई वजह नहीं है। कभी-कभी भावनाएं मिल नहीं पाती. हम अब भी एक दूसरे से प्यार करते है और हमारे लिए सिर्फ प्यार की परिभाषा बदली है.’

वहीं तलाक की खबरों के बीच हाल ही में राकेश और रिद्धि एक्ट्रेस बेनाफ दादाचंदजी की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे. इस मौके पर राकेश और रिद्धि ने नवदंपति के फोटोज भी खिंचवाई थी. राकेश ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिद्धि के साथ फोटोज शेयर की थी जिसमें दोनों फोटो में बेहद खुश नजर आ रहे थे.

ee

अब एक बार फिर दोनों को साथ में पार्टी करते देखा गया है. इस बार रिद्धि और राकेश सनाया ईरानी और मोहित सहगल के साथ पार्टी करते हुए नजर आये हैं. सनाया के फैन पेज ने कुछ देर पहले एक वीडियो शेयर जिसमें सनाया, रिद्धि, राकेश और मोहित को एक साथ चिल करते हुए देखा जा सकता है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here