right time to eat salad: Health Benefits Of Salad: पेट दर्द और कब्ज को दूर रखेगी सलाद, बस इसे खाने का तरीका जान लें – right time to eat salad in hindi

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Health Benefits Of Salad: पेट दर्द और कब्ज को दूर रखेगी सलाद, बस इसे खाने का तरीका जान लेंहममें से ज्यादातर लोग खाने के साथ सलाद खाते हैं…और आयुर्वेद कहता है कि ऐसा करना गलत है! इससे हमारे शरीर को सलाद का पूरा लाभ भी नहीं मिलता और अक्सर पेट से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं। तो आइए आज इस बात को जान लेते हैं कि सलाद खाने का सही समय और सही तरीका क्या होता है?ताकि हमारी सेहत को सलाद खाने का पूरा फायदा मिल सके…

क्यों खानी चाहिए सलाद?

NBT

-सलाद खाने से कब्ज से राहत मिलती है। क्योंकि सलाद फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मौजूद फल और सब्जियां हमारे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती हैं। इससे हमें भोजन को सही तरीके से पचाने में सहायता मिलती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

-फाइबर युक्त होने के साथ ही खट्टे फल साइट्रिक एसिड से भरपूर होते हैं। इससे हमारे पाचन तंत्र और आंत की सफाई में सहायता मिलती है। साथ ही स्किन के अंदरूनी और बाहरी डैमेज सेल्स की रिपेयरिंग होती है।

सलाद लिवर को रखती है फिट

NBT

-लिवर को सेहमंद रखने के लिए जरूरी है कि आप मौसमी फलों की सलाद जरूर खाएं। जैसे गर्मी के मौसम में खीरा, ककड़ी, चुकंदर, कच्ची प्याज और नींबू और टमाटर का उपयोग जरूर करें।

-वहीं सर्दियों में गाजर, मूली, शलजम, पत्ता गोभी, केल आदि का उपयोग जरूर करना चाहिए। सलाद खाने से हमारे शरीर को जरूरत के हिसाब से फाइबर की प्राप्ति होती है। इससे लिवर को खाना डायजेस्ट करने में आसानी होती है और आंतों को पेट से मल साफ करने में सुविधा रहती है।

लिवर की धुलाई कर चमका देती हैं ये 6 ड्रिंक्स

डिहाइड्रेशन को रोके

NBT

-आप नियमित रूप से चाहे फ्रूट्स सैलेड खाएं या वेजिटेबल सैलेड या फिर अलग-अलग समय पर दोनों का सेवन करें। फ्रूट्स और वेजिटेबल्स खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। गर्मी के मौसम में फल और सब्जियों की सलाद हमारे शरीर में नमी के स्तर को बनाए रखती है।

-जो लोग नियमित रूप से सलाद का सेवन करते हैं, उन्हें गर्म के मौसम में लू जैसी समस्या भी परेशान नहीं करती है। साथ ही ऐसे लोग हर समय ऊर्जावान बने रहते हैं। आप चाहें तो कुछ दिन नियमित रूप से सलाद का सेवन कर इस बात का अनुभव स्वयं कर सकते हैं।

सलाद खाने का जरूरी नियम

NBT

-हमारे समाज में सलाद को भोजन के साथ खाने का ट्रेंड है, जो कि पूरी तरह गलत है। जी हां, सलाद को कभी भी भोजन के साथ नहीं खाना चाहिए। आपको सलाद भोजन से आधा घंटा पहले या दिन में लगनेवाली हल्की-फुल्की भूख के समय ही खाना चाहिए।

भोजन के साथ सलाद के नुकसान

NBT

-आमतौर पर हम भोजन को गर्म करके खाते हैं। इससे भोजन का तापमान बढ़ा हुआ होता है और सलाद का तापमान ठंडा होता है। इससे हमारे दांतों को नुकसान पहुंचता है। साथ ही हमारा पाचन बेहतर होने की जगह धीमा हो जाता है।

-भोजन और सलाद एक साथ खाने पर पाचनतंत्र और आंतों पर अधिक दबाव पड़ता है। क्योंकि अलग-अलग चीजों को डायजेस्ट करने के लिए लिवर को उतनी ही तरह के एंजाइम्स का सीक्रेशन करना पड़ता है। ताकि भोजन ठीक से पच सके।

मंद हो जाती है जठराग्नि

NBT

-दूसरे, ठंडा और गर्म खाना एक साथ खाने से हमारी भोजन को पचानेवाली ऊर्जा जिसे आयुर्वेद में जठराग्नि कहते हैं, वो मंद पड़ जाती है। इससे भोजन को पचने में बहुत समय लगता है। कई बार इस कारण गैस, कब्ज और पेटदर्द की समस्या भी हो जाती है।

दिल पर भारी पड़ता है इस पोजिशन में बैठे रहना

कब्ज दूर करने के आसान और घरेलू तरीके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here