Rishi Kapoors daughter Riddhima Kapoor has been given permission to travel by road – देश में जारी लॉकडाउन के बीच 1400 किमी की दूरी तय कर मुंबई पहुंचेंगी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा..

रिद्धिमा कपूर साहनी को सड़क मार्ग से मुंबई जाने की इजाजत मिल गई है

नई दिल्ली:

कोरोना वायरस की महामारी के कारण देश में जारी लॉकडाउन के बीच अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor’) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) को पिता के अंतिम संस्कार के लिए सड़क मार्ग से मुंबई जाने की अनुमति मिल गई है. 39 वर्षीय रिद्धिमा कपूर का विवाह एक उद्योगपति से हुआ है और वे दिल्ली में रहती हैं. जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से कल रात चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई जाने की इजाजत मांगी थी. सूत्रों के अनुसार, उन्‍हें बताया गया कि उड़ान भरने की अनुमति केवल गृह मंत्री अमित शाह दे सकते हैं. एक विकल्प के रूप में रिद्धिमा को सड़क मार्ग से मुंबई जाने के लिए अनुमति दी गई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने NDTV को बताया, “उन्‍होंने देर रात अनुमति मांगी थी. हमने मिनटों के अंदर इसकी इजाजत दे दी.” दिल्ली पुलिस ने ऐसी परिस्थितियों में हमेशा यात्रा की इजाजत दी है. अनुमति मिलने के बाद रिद्धिमा अब सड़क मार्ग से यात्रा करेंगी और करीब 1,400 किमी की यात्रा के बाद मुंबई पहुंचेंगी. दिल्‍ली से मुंबई की सड़क मार्ग से यात्रा में करीब 18 से 20 घंटे लगते हैं.

COVID-19 की महामारी के चलते देश में लॉकडाउन लागू किया गया है और इस दौरान उड़ानों, ट्रेनों और अंतर-राज्यीय यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है. एक माह से अधिक समय से चल रहे इस लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्‍न राज्‍यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को सोशल डिस्‍टेंसिग के नियमों का पालन करते हुए घर लौटने के लिए इजाजत दे दी है. जबकि अन्‍य लोगों को आपात स्थिति के मामले में विशेष पास के साथ सड़क मार्ग से यात्रा करने की अनुमति है.गौरतलब है कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेता 67 वर्षीय ऋषि कपूर का आज सुबह कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद मुंबई में निधन हो गया.ऋषि को बुधवार सुबह एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी. बुधवार को ही फिल्‍म अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ है और आज ऋषि कपूर के निधन की खबर ने सिनेमाप्रेमियों को गहरे शोक में डुबो दिया है. हिंदी फिल्‍म जगत के मशहूर कपूर परिवार के सदस्‍य ऋषि कपूर ने अपने ऊर्जा भरे अभिनय से बड़ी संख्‍या में लोगों को दिल जीता और लाखों की संख्‍या में प्रशंसक बनाए.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here