नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा अल्टो कार अनियंत्रित होकर गिरी खाई में दो लोगों की मौत तीन गंभीर घायल

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र केऊकावता चौकी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अनियंत्रित अल्टो कार खाई में गिर गई. इस सड़क दुर्घटना में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य 3 लोग घायल हो गए. यह परिवार इंदौर से सिरोंज जा रहा था, तभी करीब 5 बजे यह हादसा हुआ.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ऑटोकार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है.

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/05/1000676529.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here