प्रियंका गांधी के पैरों से कुचले गुलाब, अब आदिवासियों के माथों में रगड़े जाएंगे

भोपाल। पिछले दिनों रायपुर में हुए कांग्रेस के महाधिवेशन में शामिल होने आईं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए सड़कों पर गुलाब बिछाए गए थे। यह गुलाब अब सियासी विवाद का कारण बन गए हैं। मध्य प्रदेश भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पैरों से कुचले गए गुलाब का गुलाब बनाकर छत्तीसगढ़ के जनजातीय भाइयों के माथे पर लगाया जा रहा है, ये उनका अपमान है।

​गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोच आदिवासी विरोधी रही है और ये उनकी मानसिकता को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि ये गुलाब भगवान के चरणों से नहीं आए है और उसे माथे पर लगाना, आदिवासियों को नीचा दिखाने की कोशिश है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में फूलों का विशेष महत्व है। पैरों से गुलाब कुचलवाए गए और अब उन्हीं गुलाबों का उपयोग त्योहार मे किया जा रहा है। यह सनातन धर्म का अपमान है। दरअसल, पिछले दिनों रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शरीक होने प्रियंका गांधी वाड्रा रायपुर आई थीं। कांग्रेस के उत्साही नेताओं ने उनके स्वागत में सड़क पर गुलाब बिछाये थे। गुलाबों के कारण करीब दो किलोमीटर तक सड़क लालम-लाल थी। करीब 33600 किलों गुलाब की पंखुड़ियां उनके स्वागत में बिछी हुई थी। अब उन गुलाबों से गुलाल बनाया जा रहा है,जिसे होली में उपयोग लाया जायेगा। भाजपा को इसी से आपत्ति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here