Russia records highest coronavirus death toll in 24 hours | रूस में कोरोना वायरस से 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत होने से हड़कम्प मचा

मॉस्को: रूस में एक तरफ शुक्रवार को कोरोना वायरस की वजह से 232 लोगों की जान चली गई, वहीं राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को में 24 जून को द्वितीय विश्व युद्ध के जश्न की तैयारियों में जुटे हैं. रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में अब तक 4,374 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 3,87,623 लोग संक्रमित हैं.

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा केस वाले देशों की सूची में अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस तीसरे नंबर पर है.

हालांकि, रूस में बीते 24 घंटों में नए मामले 9000 से कम मिले हैं और अब तक इस महामारी से संक्रमित 1,59,257 मरीज ठीक हो चुके हैं. 

रूस में वायरस के केंद्र बने मॉस्को में 2,332 नए केस मिले हैं जब वहां अब तक 1,561 लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले मॉस्को में कम केस मिलने पर मेयर ने 1 जून से लॉकडाउन हटाने के लिए कदमों का ऐलान किया था. 

रूस में वायरस के बढ़ते कहर के बीच डॉक्टरों ने बताया कि इसे रोकने के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. 

कोरोना संकट के बीच, क्रेमलिन ने घोषणा की है कि दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर जीत का जश्न मनाने के लिए 24 जून को मॉस्को में होने वाली सालाना मिलिट्री परेड की तैयारी में जुटा है, जिसमें शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत कई देशों के नेताओं को न्योता दिया गया है.

ये परेड हर साल 9 मई को होती है, लेकिन देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने अप्रैल में इस आयोजन को सस्पेंड कर दिया था.

क्रेमलिन प्रवक्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नेताओं का शेड्यूल तैयार करने के लिए काफी कम वक्त मिला है, ऐसे में सभी देशों के साथ व्यक्तिगत तौर पर संपर्क साधा जा रहा है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here