सावधान: आप के साथ हो सकती ठगी, एटीएम कार्ड के क्लोन बनाकर हो रहा ठगी का खेल …

भोपाल। मध्यप्रदेश में आजकल एक नया ठगी का खेल चल रहा है जिसका खुलासा मध्यप्रदेश पुलिस ने किया है । आपको बतादे कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सायबर गिरोह ठगी का काम रहा है यह गिरोह हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट से के जरिए ग्राहको के एटीएम कार्ड का क्लोन बना आप के खाते से पैसा निकल लेते है। पुलिस ने उज्जैन से भोपाल निवासी दो आरोपियों को आबिद अंसारी और कार्तिकेयन शर्मा को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 64500 रुपए नगद ,विदेशी नागरिकों से खरीदा स्कीमर मशीनें लैपटॉप, पीओएस डिवाइस ,स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के एटीएम कार्ड और 100से अधिक नकली एटीएम कार्ड बरामद किए। एसपी डा.शिवदयाल सिंह ने बताया कि गिरोह भोपाल,बरहानपुर, बैतूल, उज्जैन, रतलाम, सिवनी, हरदा, सतना, के साथ यूपी ,राजस्थान,के कोटा आदि शहरोंं में सक्रिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here