दिग्विजय के पोते का जुदा अंदाज, ‘राजनीति’ में सहस्त्र जय सिंह का ये वीडियो देखिए…

Sahastra Jaisingh
Sahastra Jaisingh

भोपाल। मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की तीसरी पीढ़ी राजनीति में उतरते हुए दिखने लगी है। उनके पोते और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) के पुत्र भंवर सहस्त्र जयसिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे मंच से आम जनता को संबोधित कर रहे हैं। महज 6 साल की उम्र में भंवर का यह उद्बोधन चर्चा का विषय बन गया है। उनका यह अंदाज लोगों को खूब रास आ रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को राघौगढ़ में बंजारा समाज द्वारा मनाए गए लोक देवता रामदेव बाबा के जन्मोत्सव में भी देखने को मिला। जयवर्धन सिंह के सुपुत्र भंवर सहस्त्र जय सिंह (Sahastra Jaisingh) ने मंच से लोगों को संबोधित किया और धार्मिक नारे लगवाए। राघौगढ़ राज परिवार के वारिस को अपने बीच देखकर लोग भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने भंवर सहस्त्र जय सिंह के ऊपर फूलों की बारिश की और फूल-मालाएं पहनाईं। जयवर्धन सिंह के सुपुत्र ने कार्यक्रम के दौरान रामदेव बाबा की आरती भी उतारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here