Saif Ali Khan Fatima Sana Shaikh And Ali Fazal Will Be Seen In A Horror Comedy Film Bhoot Police | Bhoot Police: हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएगी इन तीनों सितारों की तिकड़ी

Bhoot Police: हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएगी इन तीनों सितारों की तिकड़ी



सैफ अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी 3डी होगी. इस फिल्म का नाम ‘भूत पुलिस’ है. इसका निर्देशन पवन कृपलानी करने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त से शुरू हो जाएगी. इस फिल्म में तीनों स्टार को एक साथ देखा जा सकेगा.

भूत पुलिस में नजर आएंगे ये स्टार्स

सैफ अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल जल्द ही एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आने वाले हैं. तीनों की तिकड़ी इस फिल्म में कमाल करने वाली है. ‘स्त्री’ की सफलता को देखते हुए निर्माता हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की तरफ कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं. हालांकि, इस फिल्म के बारे मे कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया है कि, ‘आधिकारिक तौर पर फिल्म ‘भूत पुलिस’ का अनाउंसमेंट किया गया है. इस फिल्म में सैफ अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल नजर आएंगे. इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है.’

तिकड़ी जमा पाएगी कमाल?

हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये फिल्म अच्छी साबित हो सकती है. हां, ये जरूर है कि तीनों की तिकड़ी पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आई है तो ये देखना होगा कि तीनों दर्शकों पर कितना असर डाल पाते हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here