बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री,गर्भग्रह में पहुंचकर किए दर्शनबोले – महाकाल ज्योतिर्लिंगों में सबसे अद्भुत तीर्थ

उज्जैन। देश विदेश में बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध संत श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने गर्भग्रह मे पहुंचकर शिव मंत्रो से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर तिलक लगवाने के साथ ही वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध संत बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे जिन्होंने पंडित अजय गुरु, पंडित राजेश गुरु, पंडित घनश्याम गुरु, पंडित आकाश गुरु के आचार्यत्व में गर्भग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन दर्शन और जलाभिषेक किया। बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद आप नंदी हॉल में पहुंचे जहां आपने शिव मंत्रो का जाप किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने मीडिया से चर्चा करते हुए अपने उद्बोधन की शुरुआत महाकाल भगवान की जय के जयकारे के साथ की…. आपने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला बाबा महाकाल द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से सबसे अद्भुत तीर्थ है। यहां की परंपरा अक्षुण्ण रहे….आचार्य व्यवस्था ऐसे ही चलते रहे इसका ध्यान शासन प्रशासन को रखना चाहिए। मंदिर की प्राचीन व्यवस्थाओं परम्पराओ के साथ कोई छेड़छाड़ ना करें जिससे यहां की पूजा, समर्थ्यता इसी प्रकार बनी रहेगी आपने बताया कि भगवान महादेव का डमरू का नाद ऐसा ही बजता रहे “जय श्री महाकाल”।

बाइट, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बागेश्वर धाम, पीठाधीश्वर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here