Salma Hayek post over Goddess Lakshmi goes viral

नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति का लोहा पश्चिमी देशों की बड़ी-बड़ी हस्तियों द्वारा समय-समय माना गया है. सात समंदर पार से लोग शांति और सद्भावना की खोज में हिंदुस्तान का रुख करते रहे हैं. कई बार यहां की पूजा पद्धति और ऋषि परंपरा के प्रति विदेशियों ने अपनी आस्था जताई है. इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, वो है मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक (Salma Hayek).

यह भी पढ़ें: Unlock 5.0: सरकार का आदेश! परिजनों के नाम पर स्कूल खुद जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते

पोस्ट लाखों लोगों ने की पसंद
मशहूर एक्ट्रेस सलमा हायेक ने मां लक्ष्मी औऱ योग को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट की है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है. सलमा की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. लाखों लोग इसे अब तक पसंद कर चुके हैं. इस पोस्ट की वजह से सलमा को हिंदुस्तान से बंपर प्रशंक मिल रहे हैं.

क्या लिखा है पोस्ट में
दरअसल सलमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इस पोस्ट में सलमा ने लिखा है कि ‘मां लक्ष्मी जी आंतरिक सुंदरता की प्रेरणा देती हैं. जब मैं अपनी आंतरिक सुंदरता से जुड़ना चाहती हूं तो मैं मां लक्ष्मी का ध्यान करती हूं और योग करती हूं. मां लक्ष्मी हिंदू धर्म में धन, सौभाग्य, प्रेम, सुंदरता, माया, आनंद और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं. उनकी छवि आनंद देती है. आनंद आपकी आंतरिक सुंदरता का सबसे प्रमुख कारण है.’ सलमा ने इस पोस्ट के साथ मां लक्ष्मी की एक फोटो भी पोस्ट की है.

 

बिपाशा बसु  ने किया कमेंट
सलमा की इस पोस्ट को लाखों लोगों ने पसंद किया है. मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सलमा की इस पोस्ट पर कमेंट किया है. कमेंट में बिपाशा ने लिखा है ‘ज़बरदस्त’. सलमा के अन्य हॉलीवुड सहयोगियों जैसे- जूलिया रॉबर्ट्स, रसेल ब्रांड और माइली साइरस आदि ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है.

कौन हैं सलमा हायेक
बता दें कि सलमा हायेक मशहूर मैक्सिकन-अमेरिकन अभिनेत्री हैं. सलमा दुनियाभर में अपनी ख़ूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. सलमा को 2003 में फ़िल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मैक्सिको’ से दुनिया भर में पहचान मिली.

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here