Salman Khan Told That His Upcoming Film Bharat Trailer Will Be Release Soon Have Seen Ali Abbas Zafar Katrina Kaif | Bharat: सलमान ने देखा फिल्म का ट्रेलर, कहा-जल्द होगा रिलीज

Bharat: सलमान ने देखा फिल्म का ट्रेलर, कहा-जल्द होगा रिलीज



सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग हाल ही में मुंबई में खत्म की गई है. एक रोमांटिक सीन के साथ इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी. लेकिन अब सलमान कान ने खुद ही बताया है कि आखिर फिल्म का ट्रेलर कब तक आएगा.

जल्द होगा ट्रेलर रिलीज

हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का टीजर रिलीज किया गया था जो लोगों को बेहद पसंद आया था. इस टीजर के सामने आने के बाद लोग लगातार सलमान से ये पूछ रहे हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब आएगा? इसके बारे में अब सलमान ने खुद जानकारी दी है. इन दिनों सलमान अपने होम प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म ‘नोटबुक’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी प्रमोशन के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सलमान ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है. सलमान ने ये भी जानकारी दी है कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देख लिया है और वो उन्हें बेहद पसंद भी आया है. सलमान के मुताबिक, ‘मैंने ये ट्रेलर बीते दिन (19 मार्च) को ही देखा है. आप लोगों को ये जल्द ही देखने को मिलेगा. ये कमाल का है.’

ईद के मौके पर होगी रिलीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान की ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में एक बार फिर कैटरीना, सलमान के अपोजिट नजर आएंगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here