ऑस्ट्रेलिया पार्लियामेंट में गूंजेगी सनातन की आवाज: धीरेंद्र शास्त्री, बद्रीनाथ में करेंगे 21 दिन की साधना

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म के वैश्विक प्रचार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि आगामी मई माह में वह ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जाएंगे, जहां 8 मई को ऑस्ट्रेलिया के पार्लियामेंट हाउस में ‘विश्व शांति और एकता’ विषय पर उद्बोधन देंगे।

अष्टधातु प्रतिमा बनेगी बुंदेलखंड का गौरव

शास्त्री ने कहा कि उनके गृह जिले छतरपुर में विश्व की पहली विशाल अष्टधातु की हनुमान प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जो पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है।ऑस्ट्रेलिया से बद्रीनाथ तक आध्यात्मिक यात्राउन्होंने जानकारी दी कि 6 मई को वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। पार्लियामेंट हाउस में उद्बोधन के बाद ओपेरा हाउस में हनुमान चरित्र पर एक दिवसीय कथा भी करेंगे।

इसके बाद भारत लौटकर मई माह में ही बद्रीनाथ धाम में 21 दिनों की विशेष साधना करेंगे।

कैंसर अस्पताल पर बड़ा अपडेट

समाज सेवा के संकल्प को दोहराते हुए शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर अस्पताल का कार्य शुरू हो चुका है। लक्ष्य है कि दिसंबर 2027 या 2028 की शुरुआत तक इसका उद्घाटन किया जाए। ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान वह वहां के डॉक्टरों से अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं और मशीनरी को लेकर चर्चा करेंगे।

हनुमान जन्मोत्सव पर दिया संदेश

2 अप्रैल को मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों को भगवान हनुमान के चरित्र से ‘बल और बुद्धि’ का संतुलन सीखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शक्ति का उपयोग हमेशा समाज के हित में होना चाहिए, न कि दुरुपयोग के लिए।

बाइट, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here