sandalwood drug scandal: Sanjjanaa gets spat with police on dope test – ड्रग्स केस : डोप टेस्ट को लेकर एक्ट्रेस संजना ने अस्पताल में खड़ा किया हंगामा, बोलीं- मुझे बकरा बनाया

ड्रग्स केस : डोप टेस्ट को लेकर एक्ट्रेस संजना ने अस्पताल में खड़ा किया हंगामा, बोलीं- मुझे बकरा बनाया

कन्नड़ एक्ट्रेस संजना ने डोप टेस्ट को लेकर खड़ा किया हंगामा

बेंगलुरू:

कन्नड फ़िल्म इंडस्ट्री सैंडलवुड में ड्रग्स के कारोबार (Sandalwood drugs Case) की जांच में पुलिस जुटी है. गुरुवार को जब पुलिस एक्ट्रेस संजना (Sanjjanaa Galrani) को  डोप टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर गयी तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया. कन्नड़ एक्ट्रेस संजना ने डोप टेस्ट देने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें बकरा बनाया जा रहा है, उन्हें कानूनी तौर पर ना कहने का अधिकार है और जब तक उनके वकील की मंजूरी नहीं मिलेगी तब तक वे टेस्ट नहीं देंगी.

यह भी पढ़ें

हालांकि, काफी मान-मनुव्वल और पुलिस के दबाव के बाद एक्टर संजना गलरानी डोप टेस्ट के लिए राजी हो गईं. संजना गरलानी  ने कहा, “मैंने कुछ नहीं किया है पुलिस पर मेरा भरोसा उठता जा रहा है, मैं हाथ जोड़कर आपसे कह रही हूं, आप लोगों ने मुझे अरेस्ट क्यों किया है, ये भी मुझे पता नहीं, मीडिया से मुझे बचाने की बात कहकर आप मुझे लेकर आये लेकिन अब ये टेस्ट देने को कह रहे हैं.”  

कन्नड़ एक्ट्रेस ने कहा, “मैं कैसे भरोसा करूं, मेरे लॉयर ने मुझसे कहा है कि मैं कोई टेस्ट न दूं, किसी बात से इनकार कर देना मेरा संवैधानिक हक है, आप मुझे बकरा बनाकर यहां तक ले आये और अब मुझे ये सब करने को कह रहे हैं, मेरा कोई रोल नहीं है, मेरे खिलाफ कोई सुबूत नहीं है मैंने कोई गलती नहीं की है.”

वीडियो: बेंगलुरु : 1350 किलो गांजा एक फार्म हाउस से बरामद


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here