Sara Ali Khan Old Video From Kbc With Amitabh Bachchan Is Getting Viral On Internet See Video | Viral Video: सारा अली खान ने अमिताभ से कहा आदाब, KBC का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल



सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गई हैं. सारा ने दिसंबर के महीने में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू किया था. जहां इस फिल्म की कामयाबी के बाद सारा अली खान रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सिम्बा’ में भी नजर आईं थीं. जिसके बाद से सारा अली खान दर्शकों की फेवरेट बन गई हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस का एक बचपन का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो कौन बनेगा करोड़पति 2 के सेट पर ऑडियंस में बैठी नजर आ रही हैं. देखिए सारा अली खान का वायरल हो रहा है ये कमाल का वीडियो.

इस वीडियो में सारा अली खान अपनी एक दोस्त के साथ बैठी नजर आ रही हैं. जहां वो अमिताभ बच्चन से बात करती दिखाई दे रही हैं. जहां शो के हॉटसीट पर सैफ के साथ प्रीति जिंटा बैठी हैं. इस शो पर सारा अली खान अपने पापा सैफ को सपोर्ट करने पहुंची थीं. बिग बी यहां सारा अली खान क्यूट बुलाते हैं. वाकई इस वीडियो में सारा बहुत क्यूट लग रही हैं.

[ यह भी पढ़ें: जब अमिताभ को एक फैन ने समझ लिया सलमान, जानिए फिर क्या हुआ? ]

शो के दौरान अमिताभ बच्चन सारा से उन्हें आदाब करने को कहते हैं. वहीं सारा अली खान सारा अमिताभ को बहुत ही क्यूट तरह से आदाब करती हैं. जिसे देख वो बहुत खुश हो जाते हैं. आपको बता दें, सारा अली खान इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘लव आज कल’ के सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here