Sarkari Naukri 2020: छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में कई पदों पर वैकेंसी, आज है आवेदन की आखिरी तारीख – cgpsc recruitment 2020 sarkari naukri veterinary assistant surgeon vacancy govegnment jobs in chhattisgarh lbs

CGPSC Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (CGPSC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 16 अप्रैल है. इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक CGPSC इस वैकेंसी के तहत पशु चिकित्सा सहायक (शल्यज्ञ) के पदों पर भर्ती करेगा. विभाग ने कुल 162 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता

CGPSC Recruitment 2020 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास पशु चिकित्सा विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री का होना आवश्यक है. चयनित उम्मीदवारों की भर्ती कांट्रैक्ट के आधार पर होगी.

उम्र सीमा

आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी. बता दें कि उम्र की गणना 1 जनवरी 2020 के हिसाब से की जाएगी.

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, घर बैठे करें अप्लाई

आवेदन करने की आखिरी तारीख

आवेदन करने की आखिरी तिथि 16 अप्रैल 2020 यानी आज है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट cbtexams.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

सरकारी बैंक में नौकरियों की भरमार, जल्द करें आवेदन

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये फीस तय की गई है.

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यहां क्लिक करके अधिक जानकारी ले सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here