Sarkari Naukri 2023 : सिविल जज बनने के लिए करें अप्लाई, आयोग ने निकाली है भर्ती

Sarkari Naukri 2023, CGPSC Recruitment 2023, CGPSC Civil Judge Bharti 2023 : न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो छत्तीसगढ़ में जज बनने का मौका है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज के पद पर भर्ती निकाली है. नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सिविल जज की कुल 48 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in/ पर जाकर करना होगा. आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2022 को रात 11 बजकर 59 मिनट तक है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की तिथि भी घोषित कर रखी है. सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी 2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी.

CGPSC Recruitment 2023 : सिविल जज की वैकेंसी

सिविल जज (एंट्री लेवल)- 48 रिक्तियां

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

CGPSC Recruitment 2023 : सिविल जज की सैलरी
सिविल जज (एंट्री लेवल) का वेतनमान होगा 77840-136520 (लेवल-J-1)

CGPSC Recruitment 2023 : सिविल जज पद के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएट यानी एलएलबी या इसके समकक्ष होना चाहिए.

आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2023 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती नोटिफिकेशन 

ये भी पढ़ें-

SAIL Recruitment 2022-23: सरकारी कंपनी में केवल इंटरव्यू से नौकरी पाने का मौका, 1.6 लाख तक मिलेगी सैलरी
Sarkari Naukri 2022 : 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, इन कैंटोनमेंट बोर्ड में निकली है भर्ती

Tags: Government jobs, Jobs in india, Jobs news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here