सत्येंद्र खरे बने सीएम शिवराज के OSD

मुख्यमंत्री का मीडिया संभालेंगे युवा मीडिया मैन खरे

भोपाल। युवा पत्रकार और मीडिया मैन सत्येंद्र खरे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी बनाए गए हैं। सत्येंद्र बीते 16 महीने से शिवराज सिंह का मीडिया मैनेजमेंट संभाल रहे थे।
शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी बीते एक माह से वे लगातार मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया सहित मीडिया सम्बंधी कामकाज देख रहे हैं। आज सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री का OSD नियुक्त कर दिया है। वे मीडिया सम्बंधी कार्य देखेंगे।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से निकले सत्येंद्र पूर्व में बीजेपी की मीडिया विंग से भी जुड़े रहे। वे छत्तीसगढ़ की पिछली रमन सिंह सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री के भी पर्सनल मीडिया मैन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here