बालाघाट में पदस्थ लोक निर्माण विभाग (भवन) के कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर की टीम ने कमल किशोर सिंगारे के बालाघाट स्थित शासकीय आवास,छिन्दवाड़ा स्थित निजी आवास और भोपाल स्थित एक आवास पर एक साथ दबिश देकर रेड और सर्च कार्यवाही की…गुरुवार
सुबह से जारी सर्च कार्यवाही के 7-8 घण्टे की तफ्तीश के दौरान ही कमल किशोर सिंगारे अकूत संपत्ति का मालिक निकला और उसके पास शासकीय सेवा में अर्जित आय से 200 प्रतिशत से अधिक की संपत्ति अर्जित करना eow की जांच में सामने आया है।कमल किशोर सिंगारे के छिन्दवाड़ा स्थित निजी आवास पर सर्च कार्यवाही के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए ईओडब्ल्यू जबलपुर के डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि बालाघाट में पदस्थ लोक निर्माण विभाग (भवन) के कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त होने पर जांच उपरांत अपराध पंजीबध्द कर उनके ठिकानों पर सर्च हेतु विशेष न्यायालय बालाघाट से वारंट प्राप्त कर आज सुबह लगभग 6 बजे कमल किशोर सिंगारे के बालाघाट स्थित शासकीय आवास,
छिन्दवाड़ा स्थित निजी आवास और भोपाल स्थित एक आवास पर एक साथ दबिश देकर रेड और सर्च कार्यवाही की गई…बालाघाट के शासकीय आवास में सर्च कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है और छिन्दवाड़ा स्थित निजी आवास में अभी भी सर्च कार्यवाही लगातार जारी है।कार्यवाही के दौरान इन संपत्तियों का हुआ खुलासाछिन्दवाड़ा में जारी सर्च कार्यवाही के लगभग 8 घण्टे की तफ्तीश के दौरान मीडिया से चर्चा में डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि अभी तक की कार्यवाही में 10 लाख नगद…02 लग्ज़री चौपहिया वाहन…01 ट्रैक्टर…03 बाइक..छिन्दवाड़ा में एक आलीशान भवन और रोहिणी खुर्द में 01 फार्महाउस…आधा किलो सोना….02 किलो चांदी सहित 08 बैंक खातों की जानकारी सामने आई है…कुल मिलाकर छिन्दवाड़ा स्थित घर से ही मिली सामग्रियों की बात की जाए तो उनकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ के आसपास होती है,
वहीं फार्महाउस में सर्च की कार्यवाही यहां के बाद की जाएगी,इस प्रकार निजी आवास और फार्महाउस का आंकलन जांच के पूर्ण होने के बाद ही बताया जा सकता है,उनके सभी बैंक खाते भी सील करवाये जा रहे हैं… बालाघाट,छिंदवाड़ा और भोपाल में हुई तीनों कार्यवाहियों में मिली संपत्तियों का मिलान करने के बाद ही फाइनल आंकड़ा बताया जा सकता है लेकिन प्रारंभिक जांच में हमें लगभग 400 प्रतिशत से भी अधिक आय मिलने की संभावना है।
छिन्दवाड़ा में इस टीम ने दी दबिशछिंदवाड़ा स्थित निजी आवास में सर्च कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू जबलपुर के डीएसपी मंजीत सिंह,डीएसपी धामी,इंस्पेक्टर प्रेरणा पांडे सहित लगभग 15 सदस्यीय दल के साथ सुरक्षा हेतु स्थानीय पुलिस बल और डॉक्टर्स मौजूद थे।
बाइट :- मंजीत सिंह (dsp eow)


