प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक, बनारस में मोदी के काफिले के आगे कूदा युवक

वराणसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra Modi)की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रुद्राक्ष सेंटर के बाहर से प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान एक युवा उनके काफिले के आगे कूद गया। वह पीएम की गाड़ी से बमुश्किल 10 फीट की दूरी पर था। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप SPG उससे पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि युवक भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। गाजीपुर जिले का रहने वाला है। वह सेना में नौकरी की मांग को लेकर पीएम से मिलना चाहता था। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। युवक पास से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम का आईडी कार्ड बरामद हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले अपने 6 घंटे के काशी प्रवास के दौरान पीएम मोदी ने 3 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने 450 करोड़ की लागत से तैयार क्रिकेट स्टेडियम का आधारशिला रखी।

https://x.com/BJP4India/status/1705501775279866249?s=20

इस कार्यक्रम में क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर भी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान सचिन ने पीएम मोदी को नमो लिखी जर्सी भी भेंट की। पीएम मोदी एयरपोर्ट से गंजारी स्थित जनसभा स्थल हेलिकॉप्टर से पहुंचे। फिर खुली जीप में लोगों के बीच गए। शिव धाम जैसे इंटरनेशनल स्टेडियम का शिलान्यास किया। PM मोदी ने हर-हर महादेव से स्पीच की शुरुआत की। फिर भोजपुरी में कहा-आज फिर से बनारस आवे के मौका मिलल हौ, जो आनंद बनारस में हौ, वह कहीं नहीं। मोदी ने कहा- ये स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी, बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान जैसा होगा। युवा टैलेंट को तलाशना और तराशना जरूरी है। जबसे इस स्टेडियम की तस्वीरें बाहर आई है, उन्हें देखकर हर काशीवासी गदगद हो गया है। ये स्टेडियम शिवजी को समर्पित है। यहां एक साथ 30 हजार लोग मैच देख सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here