भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस को लगातार झटकों पर झटका लगा रहा है। शनिवार को हुए ताजे घटनाक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व में विधायक रहे चुके नेता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाई।
सागर के कद्दावर नेता रहे हैं पटेरिया
भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेता का नाम बृज बिहारी पटेरिया हैं। उन्होंने कांग्रेस को झटका देते हुए आज शनिवार को भाजपा का दामन थामा। पटेरिया वर्ष 1998 में कांग्रेस के टिकट पर सागर जिले की देवरी विधानसभा से चुनाव लड़े थे और जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
भूपेंद्र सिंह ने की लॉबिंग
मध्य प्रदेश के भाजपा नेता और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बृज बिहारी पटेरिया को भाजपा में शामिल कराने में मुख्य भूमिका निभाई है। सिंह सागर जिले की खुरई विधानसभा सीट से विधायक हैं।
2013 में चुनाव हारे थे पटेरिया
ब्रज बिहारी पटेरिया ने रेहली विधानसभा से वर्ष 2013 में विधायक के लिए चुनाव लड़ा था। वे कांग्रेस की सीट से चुनाव लड़कर पराजित हो गए थे। उसके बाद से कांग्रेस में पटेरिया की साख लगातार कम हो रही थी और बाद के वर्षों में कांग्रेस से उन्होंने दूरी बनानी शुरू कर दी।


