Serum Institute of India pauses India COVID-19 vaccine trials – ड्रग कंट्रोलर का नोटिस मिलने के बाद सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना वैक्‍सीन ट्रायल रोका

खास बातें

  • डीसीजीआई ने सीरम को जारी किया था नोटिस
  • पूछा था, आप का ट्रायल क्‍यों न सस्‍पेंड कर दिया जाए
  • ब्रिटेन में टेस्‍ट के दौरान वैक्‍सीन लेने वाला एक शख्‍स हुआ था बीमार

नई दिल्ली:

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोरोना की वैक्‍सीन (COVID-19 vaccine) को लेकर अपना ट्रायल रोक दिया है. SII ने गुरुवार को औपचारिक बयान जारी कर कहा’ हम हालात की समीक्षा कर रहे हैं और जब तक astrazeneca दोबारा ट्रायल शुरू नहीं करती तब तक भारत में हो रहे ट्रायल को रोक रहे हैं. हम ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और आगे ट्रायल के ऊपर टिप्पणी नहीं करेंगे. आगे की अपडेट के लिए आप ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से बात कर सकते हैं.’ गौरतलब है कि बुधवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI)ने सीरम इंस्टीटूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया था और पूछा था कि आप का ट्रायल क्यों ना सस्पेंड कर दिया जाए?

यह भी पढ़ें

आनंद महिंद्रा ने ‘सीरम’ के सीईओ से कहा- कोरोना को हराना है तो Big V वैक्सीन का करें निर्माण

इससे पहले, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया यानी SII ने बुधवार को कहा कि एस्ट्राजेनेका के कोविड- 19 से बचाव के लिए विकसित किए जा रहे टीके (Covid-19 vaccine) का भारत में परीक्षण जारी है इसमें कोई समस्या सामने नहीं आई है. सीरम इंस्टीट्यूट का यह वक्तव्य कल ऐसे समय आया था जबकि एस्ट्राजेनेका ने इसका परीक्षण रोक दिया है. उसने ब्रिटेन में परीक्षण के दौरान यह वैक्‍सीन लेने वाले एक के बीमार पड़ने के बाद परीक्षण रोकने का कदम उठाया था. कंपनी ने एक वक्तव्य में बुधवार को कहा था, ‘जहां तक भारत में चल रहे परीक्षण की बात है यह जारी है और इसमें कोई समस्या सामने नहीं आई है. सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका के साथ कोविड- 19 टीके की एक अरब डोज के उत्‍पादन के लिये विनिर्माण भागीदारी की हुई है. यह टीका आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किया जा रहा है.

भारतीय कंपनी एस्ट्राजेनेका के संभावित टीके का भारत में चिकित्सीय परीक्षण कर रही है. भारत के दवा महानियंत्रक ने पिछले महीने ही पूणे स्थित इस कंपनी को इस टीके का भारत में दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण करने की अनुमति दी थी.सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा है कि एक व्यक्ति को अज्ञात बीमारी होने के बाद कंपनी ने उसकी दवा परीक्षण की मानक समीक्षा को देखते हुये आगे का परीक्षण स्थगित किया है. इससे शोधकर्ताओं को परीक्षण की सत्यता बनाये रखने के साथ ही दवा के सुरक्षित होने आंकड़ों को जांचने का मौका भी मिलेगा.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने गेट्स फाउंडेशन से किया करार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here