Seven Year Old Boy Is Highest Paid Youtuber Of 2018 Rt | 7 साल का यह बच्चा है 2018 का Youtube स्टार, एक साल की कमाई 2.2 करोड़ रुपए

7 साल का यह बच्चा है 2018 का Youtube स्टार, एक साल की कमाई 2.2 करोड़ रुपए



दुनिया में ऐसा कोई शख्स नहीं होगा जो कभी अपने बचपन में खिलौने से न खेला हो. लेकिन जब रेयान ऐसा करता है तो उसका मतलब व्यापार से होता है. 7 साल का यह बच्चा यूट्यूब पर 2018 में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला स्टार है.

उसके 17 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और उसके व्यूज 26 बिलियन से भी ज्यादा हैं. फोर्ब्स के मुताबिक खिलौनों को रिव्यू करने से रेयान को बीते 12 महीनों में 22 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है.

ये भी पढ़ें: सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस, नन्हा बच्चा टकटकी लगाए बस देखता रह गया-Video हुआ Viral

हर बच्चे की तरह रेयान ट्रेन, कार और बहुत से खिलौनों के साथ खेलता है लेकिन उसकी खासियत यह है कि वह ऐसा कैमरे के सामने करता है. उसका यूट्यूब चैनल 2015 में लॉन्च हुआ था लेकिन जैसे यूट्यूब के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी वैसे ही रेयान का क्रेज भी बढ़ता गया.

यह बच्चा इस मामले में लोगों की मदद करता है कि आप कौन से खिलौने का चुनाव करें. यह चुनाव यूनाइटेड स्टेट के 2500 वालमार्ट स्टोर से कर सकते हैं. फोर्ब्स ने उसकी सफलता को ट्विटर पर शेयर किया है.

बच्चे की इस सफलता पर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कई लोगों ने बच्चे की कमाई पर हैरानी जताई है और कई लोगों ने रेयान को बधाई दी है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का पीछा करते-करते बेबी ब्लिंप भी पहुंचा अर्जेंटीन




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here