Shahs feast with tribal family, food was cooked in five-star hotel: Mamta Banerjee – आदिवासी परिवार के साथ शाह का भोज करना दिखावा, खाना पांच सितारा होटल में पका थाः ममता बनर्जी

आदिवासी परिवार के साथ शाह का भोज करना दिखावा, खाना पांच सितारा होटल में पका थाः ममता  बनर्जी

ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाल में दोपहर के भोज के लिए एक आदिवासी शख्स के घर जाना ” दिखावा” था और दावा किया कि भाजपा नेता को परोसा गया खाना पांच सितारा होटलों में पका था.बांकुड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान बनर्जी ने कहा कि एक आदिवासी शिकारी की मूर्ति को कथित रूप से गलती से स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की समझ लेने के लिए शाह पर प्रहार किया और कहा कि उनकी सरकार मुंडा की जयंती पर छुट्टी की घोषणा करेगी.

यह भी पढ़ें


भाजपा ने कहा कि वह मुंडा की ही मूर्ति थी और मुख्यमंत्री से कहा कि अपने तर्क को साबित करने के लिए आदिवासी नेता की तस्वीर दिखाएं. मुख्यमंत्री ने कहा, ” कुछ दिन पहले, हमारे माननीय गृह मंत्री यहां आए थे, जो दिखावा था. बासमती चावल, पोस्तोर बोरा जैसे खाने की चीज़ें पांच सितारा होटलों में बनी थीं, जिन्हें दलित के घर ले जाया गया था. बाहर से एक ब्रह्मण को भी बुलाया गया था.”इस महीने के शुरू में अपनी बंगाल यात्रा के दौरान शाह बांकुड़ा में एक आदिवासी और कोलकाता में एक मटुआ के घर गए थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोज से पहले परिवार के सदस्यों को सब्जियां काटते हुए दिखाया गया था लेकिन खाना बनाने के लिए असल में उनमें से किसी सामान का इस्तेमाल नहीं किया गया था. बनर्जी ने कहा, ” मैंने अखबारों में देखा था कि बासमती चावल और पोस्तोर बोरा परोसा गया था… परिवार के सदस्यों को जिस धनिए की पत्तियों को काटते हुए दिखाया गया था, उनका इस्तेमाल किसी भी चीज में नहीं किया गया. इन दिनों लोग ये चीजें देख सकते हैं.” उन्होंने यह भी दावा किया कि शाह की यात्रा से पहले घर को साफ किया गया था और उसपर नई पुताई भी कराई गई थी.


मुख्यमंत्री ने कहा, “आज मैं यहां एक गांव गई जहां तापसिली समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं. वहां मैं खटिया पर बैठी और स्थानीय लोगों से मिली. मेरी यात्रा नियोजित नहीं थी. मैं सबसे मिली और उनकी जरूरतों के बारे में मालूम किया. “केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा बिरसा मुंडा की मूर्ति समझ कथित तौर पर आदिवासी शिकारी की मूर्ति पर माला पहनाने पर बनर्जी ने कहा कि ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने मई 2019 में शाह की रैली के दौरान ईश्वर चंद्र विद्यासागर की अर्ध प्रतिमा को तोड़ने का भी हवाला दिया और कहा कि यह “अपमान” है.

Newsbeep

बनर्जी ने कहा, “उन्होंने (शाह) ने एक ऐसी प्रतिमा को माला पहना दी, जो बिरसा मुंडा की नहीं थी. बाद में, मैंने सुना कि लोग कह रहे थे कि यह एक शिकारी की प्रतिमा है. आप इस तरह से हमारा अपमान नहीं कर सकते हैं.” उन्होंने कहा कि अगले साल से बिरसा मुंडा की जयंती पर सरकारी छुट्टी होगी.भाजपा नेतृत्व ने आदिवासी परिवार के घर पर शाह द्वारा भोज करने पर “नकारात्मक राजनीति” करने के लिए बनर्जी की आलोचना की है.


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने कहा ” तृणमूल कांग्रेस की हर मुद्दे पर राजनीति करने की आदत है. हमारी पार्टी के नेता अमित शाह जी ने जो खाना पाया था, वो उसी घर में बना था. ” हाजरा ने कहा, ” वह दावा कर रही हैं कि वह बिरसा मुंडा की प्रतिमा नहीं थी. मैं उनसे अनुरोध करना चाहूंगा कि अपने तर्क को साबित करने के लिए आदिवासी नेता की तस्वीर पेश करें. क्या तृणमूल कांग्रेस साबित कर सकती है कि जिस मूर्ति को माला पहनाई गई थी, वह बिरसा मुंडा की नहीं थी? इस तरह के हथकंडों से अब परिणाम नहीं मिलेंगे.”

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here