shilpa shetty fitness video: Shilpa Shetty Video : शिल्पा शेट्टी ने सूर्य नमस्कार करते हुए शेयर किया था ये वीडियो, जानें क्या होते हैं इसके फायदे – shilpa shetty shared a video of surya namaskar know the health benefits of surya namaskar in hindi

Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड की सिलेब्रिटीज में से एक शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखने के साथ-साथ लोगों को भी सेहत के बारे में जागरूक करने के लिए हमेशा उन्हें टिप्स देती रहती हैं। एक बार फिर से ऐसा ही करते हुए उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह सूर्य नमस्कार करती हुई दिखाई दे रही हैं। सूर्य नमस्कार करने के साथ-साथ उन्होंने इसमें कुछ वेरिएशन भी जोड़े हैं जो आपको अलग-अलग स्वास्थ्य फायदे पहुंचा सकते हैं। सेहत के लिए इससे होने वाले फायदे के बारे में आपको यहां पूरी जानकारी दी जा रही है।

पहले देखें ये वीडियो

https://www.instagram.com/p/B-6QF0vBxtO/

शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है सबसे पहले आप उसे देख लीजिए ताकि सूर्य नमस्कार करने के लिए उन्होंने जो भी वेरिएशंस इसमें ऐड किए हैं, उनको करने में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े और आप बड़ी आसानी से इसे घर पर करके सेहतमंद बने रह सकते हैं।

क्या होते हैं सूर्य नमस्कार के फायदे

  • इससे आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।
  • आप ताजगी भरा महसूस करते हैं।
  • इससे आपका पेट भी कम होता है।
  • शरीर को डिटॉक्स करने में भी काफी सहायता मिलती है।
  • आपकी बॉडी में लचीलापन बना रहता है।
  • आप स्ट्रेस फ्री महसूस कर सकते हैं।
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत बनी रहती है।
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से होता है।

कितनी बार करना चाहिए सूर्य नमस्कार


NBT

सूर्य नमस्कार शुरुआत में चार से पांच बार करना चाहिए, लेकिन जब धीरे-धीरे इसकी आदत लग जाए तो आप इस चक्र को 10 से 12 बार कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं। इसे रोज सुबह करना सबसे बेहतर माना जाता है। आप अपने घर के गार्डन में या फिर छत पर रोजाना सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।

सूर्य नमस्कार करने के दौरान इन बातों का भी रखें ध्यान

सूर्य नमस्कार करने के दौरान ऐसे लोगों को खास ध्यान देने की जरूरत है जिन्हें कोई चोट लगी हो या फिर उन्हें रीढ़ से जुड़ी कोई बीमारी हो। कई रिसर्च में यह भी बताया गया है कि गर्भधारण करने वाली महिलाएं पहली तिमाही तक सूर्य नमस्कार कर सकती हैं। लेकिन फिर भी जो महिलाएं गर्भ से हैं, वो डॉक्टर की राय के बाद ही इसे करें।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here