शिवपुरी -सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम को आजाद लोधी ने धमकाया, तहसीलदार से की गाली-गलौज; FIR दर्ज

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम वैसोरा कला में जमीन का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम को धमकाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचनामा तैयार कर रहे तहसीलदार और कर्मचारियों के साथ आजाद लोधी ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। उसने अधिकारियों को आगे बिना पूछे सीमांकन करने आने पर गंभीर परिणाम भुगतने और नौकरी करना सिखाने की धमकी भी दी। तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीमांकन के बाद पंचनामा बना रही थी टीम -जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को तहसीलदार रंजीत सिंह कुशवाह राजस्व निरीक्षक प्रीति रावत, पटवारी अवनीश श्रीवास्तव और हल्का पटवारी संघप्रिय खन्ना के साथ ग्राम वैसोरा कला पहुंचे थे। यहां कृषक प्रागी पुत्र रतनी जाटव की सर्वे नंबर 1160, 1163 और 1168 की कुल 3.26 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन किया जाना था। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीमांकन पूरा कर लिया था। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारी पंचनामा तैयार कर रहे थे।अधिकारियों को दी नौकरी करना सिखाने की धमकी -तहसीलदार की शिकायत के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे ग्राम निवासी आजाद पुत्र वचन सिंह लोधी मौके पर पहुंचा और पंचनामा बनाने का विरोध करने लगा। उसने तहसीलदार सहित राजस्व टीम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने कहा कि वह यहां सीमांकन नहीं होने देगा। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में उससे पूछे बिना सीमांकन करने आए तो अच्छा नहीं होगा। उसने अधिकारियों को नौकरी करना सिखाने की धमकी भी दी। आरोपी के विरोध और धमकी के चलते मौके पर पंचनामा तैयार नहीं हो सका।पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले -गौरतलब है कि आजाद लोधी के खिलाफ इससे पहले भी अलग-अलग मामलों में पुलिस कार्रवाई हो चुकी है। अगस्त 2026 में राशन दुकान के सेल्समैन से विवाद और सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दिनारा, करैरा और पिछोर थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हुए थे। सितंबर 2026 में करैरा पुलिस ने उसे मथुरा से गिरफ्तार भी किया था।इस ताजा मामले में तहसीलदार रंजीत सिंह कुशवाह की शिकायत पर दिनारा थाना पुलिस ने आजाद लोधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 221, 296(ए) और 351(3) के तहत FIR दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here