https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Tuesday, December 16, 2025
HomeBreaking Newsखेतों में शिवराज, बहन को लगाया गले, 32 हजार हेक्टेयर नुकसानी, बेटियों...

खेतों में शिवराज, बहन को लगाया गले, 32 हजार हेक्टेयर नुकसानी, बेटियों की शादी सरकार कराएगी

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह किसानों के हाल-चाल जानने निकले। वे सबसे पहले विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के ग्राम मूडरा गणेशपुर पहुंचे। खेतों में उतरकर ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का अवलोकन लिया और संकटग्रस्त किसानों को सहायता का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कई ऐलान भी किये हैं। उन्होंने कहा है कि 50 प्रतिशत से अधिक नुकसानी पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएगी। इसके साथ ही फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी।

मैं किसानों को संकट से बाहर निकाल लूंगा

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उद्यानिकी फसलों को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा। किसान चिंता न करें, परेशान न हों, चिंता के लिए मैं मुख्यमंत्री हूं और किसान बहिन और भाईयों को सभी तरह के संकट से बाहर निकाल कर ले जाऊंगा।

चिंता न करें मेरे भाई-बहन

खेतों में किसानों को देखकर मुख्यमंत्री खुद भावुक हो गए, उन्होंने महिला किसान को गले लगा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान चिंता नही करे, प्रत्येक प्रभावित खेत का सर्वे मानवीय दृष्टिकोण और उदारता से होगा। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी हीला-हवाली नहीं करे और पारदर्शी तरीके से नुकसान का सर्वे करे। उन्होंने कहा कि सर्वे सूची पंचायत भवन पर प्रदर्शित की जाएगी और आपत्ति होने पर उसका भी निराकरण किया जायेगा।

इतनी मिलेगी नुकसानी राशि

मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि एक हेक्टेयर फसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर अब 32 हजार, गाय भैंस को हानि पर साढ़े 37 हजार, भेड़ बकरी पर 4000, बिछिया पर 2000 तथा मुर्गा मुर्गी की हानि पर 100 रुपए, प्रत्येक के मान से राहत राशि दी जाएगी। मकानों को क्षति पर भी सहायता दी जाएगी।

नहीं वसूला जाएगा कर्ज, देंगे लोन

पीड़ित किसानों की कर्ज वसूली की तारीख तो बढ़ाई जाएगी। ब्याज भी सरकार भरेगी और अगली फसल के लिए भी शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाया जायेगा। समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए तारीख भी बड़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे परिवारों की बेटी की शादी भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 56 हजार की राशि देकर करवाई जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam