Home Breaking News राज्यपाल से मिले शिवराज, दो-चार दिन में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

राज्यपाल से मिले शिवराज, दो-चार दिन में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

सिंधिया समर्थक सभी पूर्व मंत्री फिर होंगे कैबिनेट में

आरएसएस पदाधिकारियों से भी की मुख्यमंत्री ने मुलाकात

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्दी ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। शिवराज के आज आरएसएस और राज्यपाल से मुलाकात के साथ लॉकडाउन-3 समाप्त होते की कैबिनेट विस्तार की संभावना बलवती हो गई है।

राज्यपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मुलाकात।

अभी सिर्फ 5 मंत्रियों के भरोसे चल रही कैबिनेट में और सदस्यों को शामिल करने की कवायद मई के पहले सप्ताह में होनी थी, लेकिन मंत्रियों के नाम पर सहमति नही होने से यह विस्तार टल गया था। शिवराज अब 17 मई के आसपास नए मंत्रियों को शपथ दिला सकते हैं। अगले दो-चार दिन में भी यह हो सकता है। विस्तार में 22 से 24 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें से कुछ राज्यमंत्री भी होंगे।

अधिकृत तौर पर बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से सौजन्य भेंट की है। मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल श्री टंडन को जीवन शक्ति योजना में महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे फेस मास्क के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। कोरोना संकट के समय वायरस के फैलाव को रोकने के लिए फेस मास्क एक महत्वपूर्ण माध्यम है। मध्यप्रदेश में जीवन शक्ति योजना में 6 लाख से अधिक मास्क महिलाओं ने तैयार किए हैं जिसकी 66 लाख की राशि 3 हजार 148 महिलाओं के खाते में जमा की जा चुकी है। मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल महोदय को मास्क के नमूने भी भेंट किए।

इमरती देवी का दावा- सभी सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री फिर लेंगे शपथ

कमलनाथ सरकार में मंत्री रहीं पूर्व विधायक इमरती देवी ने कहा कि उनके सहित कांग्रेस से बीजेपी में आए सभी पूर्व मंत्री फिर शपथ लेंगे। बता दें कि अभी सिर्फ दो सिंधिया समर्थक मंत्री बनाए गए हैं। 4 और पूर्व मंत्री प्रतीक्षा में हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version