शिवराज ने बनाया नया रिकॉर्ड; विरोधी विवेक तन्खा ने दी बधाई

कैबिनेट के बिना सरकार चलाने का येदियुरप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। वे बगैर कैबिनेट के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
शिवराज सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने बधाई दी है। (देखें-ट्वीट)

मध्यप्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बने शिवराज का राज्य की सियासत में यह चौथा रिकार्ड है। शिवराज इससे पहले सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। बीजेपी को लगातार दूसरी बार सत्ता में रखने, सिंहस्थ के बाद भी पार्टी की सरकार बनाए रखने के साथ लगातार तीन बार सरकार चलाने का रिकॉर्ड पहले से उनके नाम है।


अब अकेले दम पर सबसे अधिक अवधि तक सरकार चलाने का कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा का रिकार्ड उन्होंने तोड़ दिया है। येदियुरप्पा ने 24 दिन तक बिना मंत्रिमंडल सरकार चलाई थी। शिवराज और येदियुरप्पा में और भी समानताएं हैं। दोनों बीजेपी नेता हैं और चार-चार बार मुख्यमंत्री बने हैं। चौथी पारी में दोनों ने कांग्रेस गठबंधन सरकार को उसके विधायकों के दम पर ही अपदस्थ कर सत्ता हासिल की है। दोनों राज्यों का सत्ता संघर्ष सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here