छिंदवाड़ा ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा पहुंचे। वही छिंदवाड़ा जो पूर्व सीएम कमल नाथ का 9 बार संसदीय क्षेत्र रहा है वर्तमान में उनकी विधायकी भी यहीं से है। शिवराज ने बिछुआ में जनसेवा अभियान के अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में करोड़ों रुपयों की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शिवराज ने ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम बिछुआ में ₹467 लाख की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्रीजनसेवा_अभियान के तहत आयोजित स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों के साथ पारंपरिक गेड़ी शैला नृत्य में भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।