“चुल्लू भर पानी में डूब मरें शिवराज”, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर सुरेजवाला ने क्यों की यह टिप्पणी

Randeep Surjevala
Randeep Surjevala

इंदौर, ब्यूरो। उज्जैन (Ujjian) में 12 साल की अबोध बालिका की चीत्कार (Rape in Minor Girl Ujjain) जिस भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सिंह सरकार को सुनाई नही देती, ऐसी सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। यह टिप्पणी की है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjevala) उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बेटियां असुरक्षित है। महाकाल की नगरी उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार (Rape in ujjain) की घटना को लेकर इंदौर में सुरजेवाला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर बरसे। कांग्रेस नेता ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान चुप्पी क्यों साधे हैं। मुख्यमंत्री जो बात बात पर लगातार बोलते है उन्हे बारह वर्ष की बालिका की चीत्कार सुनाई नही देती?
महाकाल की नगरी में मासूम निर्भया के साथ जो वीभत्स हादसा हुआ है, जिस प्रकार से अनाचार और बलात्कार हुआ। आठ घंटे बच्ची सड़कों पर घूमती रही। खून से लथपथ अर्धनग्न चीत्कार करती रही पर शिवराज सिंह की आत्मा नहीं पसीजा। बच्ची के साथ ऐसा कुकर्त्य करने वालों को तो 24 घंटे में बीच चौराहे पर सजा मिलनी चाहिए थी। परंतु उन्हें तो आज तक पता नहीं कि बच्ची के साथ किसने बलात्कार किया। इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के कार्यकाल के अब 15 दिन बचे हैं। उनकी विदाई तय है। सुरजेवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जब उज्जैन में बच्ची के साथ इस तरह के घटना होने के बारे में पूछा गया तो वे कहते है कि मुझे जानकारी नही है। एसपी से रिपोर्ट ले कर बताऊंगा। नरोत्तम मिश्रा को फिल्मों की हीरोइनों के कपड़ो और गानों की जानकारी होती है, लेकिन उन्हे 12 साल की अबोध बालिका की चीत्कार सुनाई नही देती। ऐसी भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सिंह चौहान को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here