- मुख्यमंत्री शिवरजा सिंह चौहान ने रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर किया नमन
- माता मंदिर चौरहे पर स्थापित प्रतिमा में जाकर अर्पित की पुष्पांजलि
भोपाल। रानी अवंती बाई लोधी अदम्य साहस व शौर्य की प्रतिमूर्ति थीं। सन् 1857 की क्रांति में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जन्मींअमर बलिदानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी को आज मैं नमन करता हूं। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। मुख्यमंत्री बुधवार को रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर भोपाल में माता मंदिर स्थित अवंतीबाई चौराहे पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने स्थापित महान वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सन् 1857 की क्रांति में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार और पराक्रम की गाथा लिखकर मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग देने वाली अवंतीबाई जी राष्ट्र के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी।
अमृत महोत्सव में भी हुए शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल के शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय भी पहुंचे। वहां पर वे महाविद्यालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कंप्यूटर लैब का शुभारंभ तथा पुस्तकालय भवन का लोकार्पण भी किया।


