- जनजातीय वर्ग को सशक्त बनाने के लिए मोदी जी ने किए हैं व्यापक प्रयास
- रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर निकाली जा रही गौरव यात्रा को केंद्रीय गृहमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
- 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की भोपाल और शहडोल में विराट सभा को करेंगे संबोधित
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे हुए हैं। ये भारत के नव निर्माण के 9 साल है। यह 9 साल एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण के नौ वर्ष हैं। इसी उपलक्ष्य में बालाघाट में एक विराट सभा का आयोजन है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बालाघाट आ रहे हैं। वे प्रदेश में अलग-अलग 5 यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। इन यात्राओं का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल में करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। प्रधानमंत्री के प्रदेश दौरे के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 27 जून को प्रधानमंत्री भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। शहडोल में सिकिल सेल एनीमिया मिशन और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी करेंगे। स्वाथ्य केंद्रों और उसी के साथ पंचायतों और गांव में भी वितरण शुरू होगा।
उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी शहडोल में यात्राओं का समापन करेंगे।
यहां निकलेंगी यात्राएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बालाघाट से शहडोल, छिंदवाड़ा से शहडोल, सिंगरामपुर से शहडोल और धौनी से शहडोल के लिए यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इन यात्राओं का समापन शहडोल में होगा।
लखपति दीदी से करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन शाम को लखपति दीदी से संवाद करेंगे। स्वयं तेंदूपत्ता तोड़ने वालो से भी संवाद करेंगे, उन्हीं के साथ खाना भी खाएंगे।
सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी दो अभियान लॉन्च करेंगे। एक अभियान सिकल सेल एनीमिया मिशन, सिकल सेल से पीड़ित जो हमारे भाई-बहन हैं उनकी स्क्रीनिंग, उनके इलाज की व्यवस्था के लिए एक नया अभियान होगा। दूसरा, मध्यप्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा हमारे आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हैं उन आयुष्मान कार्ड का वितरण भी शहडोल में प्रतीकात्मक रूप से होगा। उसी समय सभी हेल्थ एंड वेयरनेस सेंटर पर और उसके साथ-साथ कई पंचायतों में गांव में शहरों में भी यह वितरण का काम किया जाएगा।
5 लाख तक का निःशुल्क इलाज
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत से 5 लाख तक का परिवार का इलाज साल भर में निशुल्क मिलता है।
पूरी दुनिया में है प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता के बीच उनकी लोकप्रियता न केवल देश, में बल्कि पूरी दुनिया में है। उनके प्रति श्रद्धा, विश्वास और प्रेम तीनों है। जब बाढ़ आती है तो एक ही पेड़ पर जान बचाने के लिए कई लोग इकट्ठा हो जाते हैं। बाढ़ का पानी नीचे दिखता है तो पेड़ के ऊपर आपको कई लोग मिलेंगे, इंसान ही बैठ जाता है और बाकी भी जीव जिंदगी बचाने बैठ जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के समर्थन की बाढ़ से डर कर सभी (कांग्रेस) एक पेड़ पर बैठने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अंतर यह है कि इस बाढ़ के समय बाकी लोग जो पेड़ पर बैठते हैं वह शांति से बैठते हैं ताकि बाढ़ उतर जाए। लेकिन ये तो बाढ़ के समय भी लड़ रहे। किसी के पीएम के पोस्टर लग रहे हैं, कोई कह रहा है कांग्रेस में नहीं घुसने देंगे, बंगाल से भी वैसी आवाज आ रही है, यूपी से भी वैसी ही आवाज आ रही है कि इनको नहीं घुसने देंगे। अब ये सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लठ्ठा। अभी से प्रधानमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं।।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दीवार पर साफ लिखा हुआ है कि 2024 के चुनाव में पिछले सारे रिकॉर्ड को भी तोड़ कर भारी बहुमत से मोदी जी सरकार बनाएंगे। मोदी जी फिर से भारत के प्रधानमंत्री होंगे। अब जिनको खाली पुलाव पकाना है वह पकाते रहे।
पेसा एक्ट से सशक्त हुए जनजातीय भाई-बहन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में पैसा एक्ट लागू किया गया है। इससे जनजातीय जन अधिक मजबूत हुए हैं और ग्राम सभाओं को अधिक शक्ति दी गई है। जनजाति भाई-बहन अब अधिक सशक्त हो रहे हैं।
शौर्य का प्रतीक है रानी दुर्गावती
वीरांगना रानी दुर्गावती के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की रानी भारत के स्वाभिमान और वीरता की प्रतीक हैं। पूरा प्रदेश उन्हें देवी के रूप में देखता है। आज ही वीरांगना रानी दुर्गावती उनके शौर्य से हम सभी परिचित हैं वह भारत के स्वाभिमान के प्रतीक है उन्होंने पराधीनता स्वीकार नहीं की, अकबर, अकबर के सेनापति आसफ खान से लड़ी और अंततः बलिदान दिया। वो सुशासन की सूत्रधार थी। वीरता और शौर्य के प्रतीक थी।।उन्हें पूरा देश विशेषकर मध्य प्रदेश देवी की तरह श्रद्धा की दृष्टि से देखाता है। 24 जून को उनका बलिदान दिवस है। आज 22 तारीख से 5 यात्राएं अलग-अलग प्रारंभ होगी।
वीरांगना रानी दुर्गावती उनका बलिदान दिवस 24 को है। 24 तारीख को कई स्थानों पर कार्यक्रम होते हैं, इसलिए 27 तारीख को एक बड़ा कार्यक्रम में मनाया जाएगा।
कांग्रेस पर निशाना साधा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कांग्रेस नेताओं की योग से दूरी पर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल पूरा विश्व योग मय हो गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में योग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि
कांग्रेस का कोई बड़ा नेता योग करता नजर नहीं आया। योग किसी जाति और संप्रदाय का नहीं है। योग सबका इससे सबकों जुड़ना चाहिए।