ऐसा भैया मिलेगा नहीं, जब मैं चला जाऊंगा तब याद आऊंगा तुम्हें : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अपने गृह जिले सीहोर के लाड़कुई में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘मेरे लिए राजनीति का अर्थ जनता की सेवा है और जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है।’मुख्यमंत्री ने कहा- मैंने मध्यप्रदेश में राजनीति की परिभाषा बदल दी। हमारे गरीब भाई-बहनों, किसान भाई-बहनो आपने बरसों तक देखा कांग्रेस का राज। बताओ कभी जनता के लिए ऐसी चिंता होती थी क्या? होती थी क्या…? अरे मैं सरकार थोड़ी चलाता हूं। मैं परिवार चलाता हूं…परिवार। आप सब मेरे परिवार है। परिवार है मेरे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here