अचानक चुरहट स्कूल पहुंचे शिवराज, मामा को देखकर गदगद हुए बच्चे

सीधी, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अचानक शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट पहुंच गए, जहां उन्होंने बच्चों से की मुलाकात की। शिवराज ने बच्चों से कहा कि मेरे बच्चों, मन लगाकर परिश्रम से पढ़ाई करो। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप तो मिलेगा ही। साथ ही मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी, आईआईएम जैसे कॉलेजों में प्रवेश मिलने पर तुम्हारी फीस माता-पिता नहीं, प्रदेश सरकार भरवायेगी। मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here