शिवराज—वीडी शर्मा : सत्ता और संगठन में दिखी जुगलबंदी

भोपाल। ‘मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।’ यह कहना अब गलत बात है। चुनावी साल में आ रही ऐसी कई खबरों पर एक वीडियो ने विराम लगाने की कोशिश की है। दरअसल, मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान भाजपा अध्यक्ष व खजुराहों से सांसद बीडी शर्मा के बीच मधुरता नहीं दिखाई दे रही है। राजनीतिक पंडितों ने इसके पीछे वजह मध्य प्रदेश की सत्ता करीब 18 वर्षों से एक ही व्यक्ति शिवराज सिंह चौहान के पास होना बताया है। इसी बीच शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी किये गए वीडियो में कुछ और ही माजरा दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को उज्जैन में नेशनलिस्ट सोशल मीडिया कान्क्लेव में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ विमान में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा भी थे। इसी यात्रा के दौरान एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा के गले में हाथ डालकर मुस्कुराते हुए प्रदेश की जनता को नर्मदा जयंत की बधाई दे रहे हैं। यही नहीं, वीडी शर्मा कुछ बोलने के बजाय सिर्फ मुस्काते हुए ही नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में पिछले करीब 18 वर्षों से सत्ता सिर्फ एक व्यक्ति यानि की शिवराज सिंह चौहान के पास है। ऐसे में चुनावी साल में कई बार तनातनी की खबरें आईं। राजनीतिक पंडितों ने कहा कि एंटी इन्कम्बेंसी के कारण ऐसा हो रहा हैंं। संगठन अब सत्ता का चेहरा बदलने को तवज्जो दे रहा है, इसलिए भी वीडी शर्मा सीधे शिवराज के निशाने पर आ गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को चाहते तो अकेले वीडियो बनाकर बधाई दे सकते थे। वे चाहते तो दोनों आसपास खड़े होकर वीडियो बनवा सकते थे, लेकिन गले में हाथ डालकर जो वीडियो बनाया है, उसके अलग मायने निकाले जा रहे हैं। शिवराज वीडियो में कह रहे हैं— ‘मेरे साथ मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडियो शर्मा भी साथ में है।’ ऐसा लग रहा है जैसे वे कहना चाह रहे हों कि सत्ता और संगठन साथ—साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here